भोजपुरी फिल्मों के रजनीकांत हैं खेसारी लाल यादव, हॉट अक्षरा संग ट्रेंड में ये रोमांटिक गाना
भोजपुरी फिल्म हीरो नंबर 1 का के एक गाने में खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह गाना सटला पे मिली बड़ा माजा यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों के 'रजनीकांत' माने जाने वाले सुपर स्टार खेसारी लाल यादव व अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो इन दिनों यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में दोनों का एक हॉट रोमांटिक गाना देखने को मिल रहा है। वैसे तो यह गाना पुराना है, लेकिन इन दिनों ट्रेंड में है। दाेनों की जोड़ी पहले भी कई गानों में हिट हो चुकी है।
ट्रेंड में है फिल्म 'हीरो नंबर 1' का गाना
यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा गाना 'सटला पे मिली बड़ा माजा' भोजपुरी रोमांटिक फिल्म 'हीरो नंबर 1' का है। इस गाने में खेसारी लाल यादव व अक्षरा सिंह रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर कल्पना के साथ गाया है। इस बोल्ड भोजपुरी वीडियो को अब तक एक करोड़ से भी अध्रिक लोग देख चुके हैं।
गाने में गजब ढ़ा रहा अक्षरा का हॉट लुक
गाने में खेसारी लाल एवं अक्षरा के डांस व रोमांस को देखने की होड़ लगी हुई है। खेसारी पीली टी-शर्ट तो अक्षरा पिंक साड़ी में दिख रहीं हैं। गाने में अक्षरा का हॉट लुक गजब ढ़ा रहा है।
फिल्म 'हीरो नंबर 1' भी रही है सुपर हिट
इस गाना के साथ फिल्म 'हीरो नंबर 1' भी सुपर हिट रही है। फिल्म में खेसारी लाल के एक्शन से लेकर रोमांस तक, सबकुछ हिट रहा था। ऐसे में फिल्म के इस गाने को तो हिट होना ही था।
काजल व आम्रपाली के साथ भी हिट रही जोड़ी
खेसारी लाल कर जोड़ी अक्षरा सिंह के अलावा काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के साथ भी हिट रही है। दरअसल, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल ने सर्वाधिक फिल्में की हैं।
फिल्म 'साजन चले ससुराल' से बने स्टार
खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघन यादव भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उन्हें पहली सफलता अपने भोजपुरी अल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। साल 2012 में आई उनकी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वे भोजपुरी स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेसारी लाल रोमांस और एक्शन के मास्टर हीरो माने जाते हैं। वे 'भोजपुरी सिनेमा के रजनीकांत' व 'कॉमेडी किंग' भी माने जाते हैं।