Move to Jagran APP

केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 23 को लाटरी, जानिए पटना के किस स्‍कूल में कितनी सीटें

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से लाटरी निकाली जाएगी। उसी दिन कक्षा वन के लिए चयनित बच्चों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। उसी के आधार पर विद्यालयों में नामांकन लिया जाएगा। राजधानी में कुल चार केंद्रीय विद्यालय हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:55 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 23 को लाटरी, जानिए पटना के किस स्‍कूल में कितनी सीटें
केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन की सूची जल्‍द होगी जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Kendriya Vidyalay KV Admission Schedule: देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन के लिए 23 जून को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से लाटरी निकाली जाएगी। उसी दिन कक्षा वन के लिए चयनित बच्चों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। उसी के आधार पर विद्यालयों में नामांकन लिया जाएगा। राजधानी में कुल चार केंद्रीय विद्यालय हैं। शहर में बेलीरोड, कंकडबाग, दानापुर एवं खगौल में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां नामांकन कराने के लिए मध्‍य वर्ग के परिवारों में होड़ रहती है। केंद्रीय विद्यालयों में प्राथमिकता क्रम के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारी, राज्‍य सरकार के कर्मचारी और इसके बाद आम लोगों के बच्‍चों का नामांकन लिया जाता है।

loksabha election banner

कंकड़बाग केवी में 320 सीटों के लिए 5000 आवेदन

कंकड़बाग केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए पांच हजार से अधिक अभिभावकों ने आवेदन दिया है। यहां पर दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है। विद्यालय के प्राचार्य एमके ङ्क्षसह का कहना है कि विद्यालय में दोनों शिफ्टों में कुल 320 सीट हैं। यहां पर केवल क्लास वन में ही नामांकन हो सकता है। ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई भी सीट खाली नहीं है। प्राचार्य का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से चयनित छात्रों की सूची जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

खगौल केवी में कुल 80 सीट

खगौल केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आरएल महतो का कहना है कि नामांकन के लिए 3 हजार के आसपास आवेदन आए हैं। विद्यालय में क्लास वन में कुल 80 सीट है।

गर्मी की छुट्टी खत्म, आज से आनलाइन क्लास

केंद्रीय विद्यालयों में पिछले तीन मई से जारी गर्मी की छुट्टी रविवार को समाप्त हो गई। अब सोमवार से केंद्रीय विद्यालयों में भी आनलाइन क्लास प्रारंभ हो जाएगा। बच्चों को इसकी सूचना दी गई है।

आज होगा आनलाइन योगाभ्यास

विश्व योग दिवस के अवसर पर सोमवार को केंद्रीय विद्यालयों में आनलाइन योगाभ्यास कराया जाएगा। योगाभ्यास में शिक्षक स्कूलों में शामिल होंगे जबकि बच्चे आनलाइन जुड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.