विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siwan Election Result 2019: सिवान से जीतीं कविता सिंह, जानिए किसे मिले कितने मत

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Fri, 24 May 2019 02:28 PM (GMT+05:30)

Siwan Election Result 2019 सारण में जदयू की प्रत्याशी कविता सिंह ने पूर्व सांसद शहाबुद्धीन की पत्नी हिना शहाब को ...और पढ़ें

Siwan Election Result 2019: सिवान से जीतीं कविता सिंह, जानिए किसे मिले कितने मत
Siwan Election Result 2019: सिवान से जीतीं कविता सिंह, जानिए किसे मिले कितने मत

सिवान, जेएनएन। एनडीए में जदयू की उम्मीदवार कविता सिंह सिवान से जीत गई हैं। उन्होंने राजद की प्रत्याशी और पूर्व सांसद शहाबुद्धीन की पत्नी हिना शहाब को 116958 वोटों से हरा दिया है। कविता को 448473 मत मिले। यहां दो दबंग नेता, अजय सिंह और सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नियों की चुनाव के दौरान रोचक भिड़ंत देखने को मिली थी। वहीं भाकपा माले ने अमरनाथ यादव को 74644 वोट मिले।

कविता सिंह बाहुबली नेता अजय सिंह की पत्नी हैं। इसके साथ ही कविता दारौंदा विधानसभा से विधायक भी हैं। चुनाव के पहले ही चर्चाओं के कारण इस सीट पर सबकी नजर थी। सिवान से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्धीन की पत्नी ने भी दूसरी बार अपना भाग्य आजमाया था मगर उन्हें इस बार भी हार का मुंह देखना पड़ा।

किसे मिले कितने मत

सिवान लोकसभा में रोचक मुकाबला देखने को मिला। विजयी प्रत्याशी कविता सिहं को 448473 मत मिले। जबकि हिना शहाब को 331515 वोट हासिल हुए। इस मुकाबले में तीसरे नंबर के प्रत्याशी ने भी चुनाव के दौरान खूब पसीना बहाया। अमरनाथ यादव भले ही तीसरे स्थान पर रहे मगर उन्हें भी 74644 वोट हासिल हुए।

2019 के परिणाम

कविता सिहं (JDU) 448473

हिना शहाब (RJD) 331515

अमरनाथ यादव (भाकपा माले) 74644

जीत-हार का अंतर 116958

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।