Move to Jagran APP

कौटिल्य विहार में दो साल से नल से जल का इंतजार

बेलीरोड पर होने के बावजूद वार्ड में शौचालय और यूरिनल नहीं हैं। कचरा उठने के बाद भी जगह-जगह कचरा दिखता है। नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर वाहन और ई-रिक्शा की व्यवस्था है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों के लिए यहां एक भी मैदान नहीं है। वेटनरी कालेज का ग्राउंड स्थानीय लोग इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। वार्ड के बगल में ही आइजीआइएमएस भी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM (IST)
कौटिल्य विहार में दो साल से नल से जल का इंतजार
कौटिल्य विहार में दो साल से नल से जल का इंतजार

पटना। वीआइपी कालोनी कौटिल्य नगर इन दिनों जलजमाव की चपेट में है। यहां आशियाना रोड के सामने नाले को ढंक कर सड़क बनायी जा रही है। इससे इलाके की जलनिकासी व्यवस्था बाधित हो गयी है। यह क्षेत्र वार्ड संख्या चार में आता है। इस वार्ड का क्षेत्र बेलीरोड में शेखपुरा मोड़ से जगदेव पथ तक है। वार्ड में गलियों का जाल है। इलाके में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या आम है।

loksabha election banner

बेलीरोड पर होने के बावजूद वार्ड में शौचालय और यूरिनल नहीं हैं। कचरा उठने के बाद भी जगह-जगह कचरा दिखता है। नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर वाहन और ई-रिक्शा की व्यवस्था है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बच्चों के लिए यहां एक भी मैदान नहीं है। वेटनरी कालेज का ग्राउंड स्थानीय लोग इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। वार्ड के बगल में ही आइजीआइएमएस भी है। घर तक आया नल, पर पानी का इंतजार शेखपुरा मोड़ पर जलमीनार तैयार है। खाजपुरा तक पाइप बिछाया गया है। लोगों के घर में दो वर्षो से नल आ गया है, पर पानी अब तक नहीं पहुंचा है। शेखपुरा मोड के पास एक जलापूर्ति केंद्र भी है। --- नाला पाटकर बन रही सड़क, जलनिकासी बाधित--- दीघा आशियाना नाला के बेलीरोड के दक्षिण भाग का पार्ट अधूरा रह गया है। इसे पाटकर सड़क बनाई जा रही है। फिलहाल इस बारिश में इसके पूरा होने की उम्मीद नहीं है। नाले पर सड़क बनने के बाद अरण्य भवन से कर्मचारी चयन आयोग होते बेलीरोड तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। ---मध्य विद्यालय खाजपुरा में चार स्कूल, बच्चों को बैठने में परेशानी--- पटना नगर निगम के वार्ड संख्या चार स्थित मध्यम विद्यालय खाजपुरा में इन दिनों छह कमरे में चार विद्यालय चल रहे हैं। बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। शौचालय की स्थिति बदहाल है। अंदर जाने के लिए बच्चों का इंतजार करना पड़ता है। भवन भी जर्जर हो चुका है। यहां कक्षा आठ तक पढ़ाई होती है। कक्षा आठ में 120 बच्चे हैं। विद्यालय के प्राचार्य शिवेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि हमलोग ऐसी स्थिति में ही बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं। ----------------- बोले नागरिक - कौटिल्य नगर में कभी जलजमाव नहीं होता था। इस वर्ष जलजमाव हो गया है। बताया गया है कि नाला पाटकर सड़क का निर्माण हो रहा है। इस कारण मोहल्ले का पानी निकलने में परेशानी हो रही है। नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था करे, अन्यथा जलजमाव से परेशानी होगी। माधव झा, कौटिल्य नगर - नाला खुला है। कई जगह बहाव में बाधाएं हैं। बेलीरोड के नाले में पूरी क्षमता से पानी नहीं जा पाता है। बारिश होते ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। घुटने भर पानी भर जाता है। इस मोहल्ले में दो साल से जलापूर्ति पाइप लाइन बिछी है, आज तक जलापूर्ति चालू नहीं हो सकी है। लक्ष्मण चौधरी, खाजपुरा

- जगह-जगह कचरे रहते हैं। बारिश होने के बाद गलियों में पानी जम जाता है। जलापूर्ति का पानी शुरू नहीं है। कुमार बाडी बिल्डर गली के लोग बारिश में परेशान रहते हैं। संजीवनी गली में नाले की स्थिति ठीक नहीं है। हरेकृष्ण, शेखपुरा - वार्ड चार में एक भी पार्क नहीं है। वेटनरी कालेज का ग्राउंड आमलोगों के लिए नहीं है। कई खाली भूखंड है। टहलने और बच्चों के खेलने का मैदान रहना चाहिए। हमलोग बेलीरोड पर शहर के बीच में हैं। अमित कुमार, शेखपुरा - बेलीरोड में एक भी शौचालय और यूरिनल नहीं है। बेलीरोड से वार्ड चार में प्रवेश के लिए सिर्फ गलियां है। यह मुख्य समस्या है। जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है। दीपक कुमार, खाजपुरा

----------------- बोलीं वार्ड पार्षद अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही हूं। डोर टू डोर वाहन से कचरा उठाव के बाद भी लोग जहां-तहां कचरा फेंक देते हैं। जलजमाव से राहत दिलाने के लिए नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। जलमीनार के चालू हो जाने के बाद वार्ड के घर-घर तक शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर समरसबुल पंप लगवाया गया है। स्ट्रीट लाइट की मांग निगम मुख्यालय से की गई है। पानपति देवी, पार्षद, वार्ड चार, पटना नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.