Move to Jagran APP

बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्‍हैया! लालू ने भी दी सहमति

जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्‍यक्ष कन्‍हैया आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से भाकपा के उम्‍मीदवार होंगे। इस संबंध में विस्‍तार से जानने के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:03 PM (IST)
बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्‍हैया! लालू ने भी दी सहमति
बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे कन्‍हैया! लालू ने भी दी सहमति

पटना [जेएनएन]। आगामी लोकसभा चुनाव में जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय से भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (भाकपा) के प्रत्‍याशी होंगे। उन्‍हें विपक्षी महागठबंधन (राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा तथा राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के साथ सभी वाम दलों का सममर्थन मिलेगा। कन्‍हैया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का बड़ा विरोधी माना जाता है।
हालांकि, कन्‍हैया ने इस बाबत फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं बताया। उनके अनुसार अभी उनके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

loksabha election banner

वाम दलों में बन चुकी सहमति
भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी लोक सभा चुनाव में बेगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी, खगड़िया, गया और बांका सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ें, इसके लिए वामपंथी दलों के बीच पटना से दिल्ली तक एक राय बन चुकी है।

लालू प्रसाद यादव भी सहमत

सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कन्‍हैया को लेकर लालू प्रसाद यादव भी सहमत हैं, हालांकि अभी कोई औपचारिक बातचीत या घोषणा नहीं हुई है। चुनाव में कन्‍हैया को महागठबंधन के घटक दलों का भी समर्थन मिलगा।

बेगूसराय सीट पर भाजपा का कब्‍जा
वामपंथियों के गढ़ बेगूसराय लोकसभा सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के भोला सिंह सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल के तनवीर हसन को करीब 58 हजार मतो से पराजित किया था। भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी के राजेंद्र प्रसाद सिंह को तीसरा स्‍थान हासिल हुआ था।

देशद्रोह के आरोप में जमानत पर हैं कन्‍हैया
कन्‍हैया बिहार के बेगूसराय जिला स्थित बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट पंचायत के रहने वाले हैं। जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन अध्यक्ष रहते हुए फरवरी 2016 में उनपर देशद्रोही नारेबाजी का आरोप लगा। उस मामल में वे गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल वे जमानत पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.