Move to Jagran APP

Jobs In Bihar: सीएम नीतीश बोले- बिहार में बहुत जल्द कई लाख लोगों को मिलेगी नौकरी, सरकार ने शुरू कर दी है तैयारी

Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा है कि सरकार जल्द ही प्रदेश के लाखों लोगों को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। विभागों से रिक्तियों का ब्यौरा मांगा गया है। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी तंज कसा है।

By JagranEdited By: Rahul KumarPublished: Tue, 27 Sep 2022 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:56 PM (IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि अलग-अलग विभागों में बहुत जल्द लाखों लोगों की नियुक्ति की जाएगी। राजधानी स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवनियुक्त 283 पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं 194 मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा जल्द निकलेगी बहाली

सीएम नीतीश ने कहा कि शेष रिक्त पदों पर कुछ महीने के अंदर ही बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में नई नौकरियों की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने सभी विभागों को कहा है कि जो शेष रिक्त पद हैं, उन सभी रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति हो। इसके लिए कैबिनेट की बैठक में रिक्त पदों के लिए स्वीकृति दी जा रही है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

परिवार की आमदनी बढ़ेगी तो बच्चे भी खुशहाल रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशु चिकित्सकों के 1820 पद हैं, जिनमें वर्तमान में 1072 पशु चिकित्सक कार्यरत हैं। इस नई बहाली के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 1355 हो गई है। इसी तरह मत्स्य कर्मियों एवं पदाधिकारियों के कुल 1723 पद हैं, पर मात्र 485 ही कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खेती बढ़ रही है। हमलोगों ने कृषि रोडमैप बनाकर लक्ष्य निर्धारित किया था। बिहार के 75 प्रतिशत लोग कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन पर निर्भर हैं। लोगों की आमदनी बढ़ाने को लेकर सरकार काम कर रही है। परिवार की आमदनी बढ़ेगी तो बच्चे भी खुशहाल रहेंगे।

केन्द्र की सरकार पर कसा तंज

कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ महाविद्यालयों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। कृषि हो या पशुपालन दोनों के विकास के लिए हम लोग पूरे तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार में मछली उत्पादन 2007-08 मे 2.79 लाख टन था, दो अब बढ़कर 7.62 लाख टन हो गया है। अब बिहार में काफी कम मछली बाहर से आ रही है। बिहार की मछली दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। मांस का उत्पादन भी दोगुना हो गयी है। पशु विज्ञान को बढ़ावा दिए जाने को ले और कालेजों की स्थापना की जाएगी। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में विधि -व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। कुछ लोग अनाप-शनाप बोलकर दुष्प्रचार करने में लगे हैं। ऐसे लोग जहां-जहां राज कर रहे, वहां कोई काम नहीं हो रहा। आज केंद्र से राज्यों को उसका हिस्सा भी नहीं मिलता। देश में आज काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है। बिहार के साथ देश के सभी राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। अगर देश के पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिल गया तो भारत दुनिया के विकसित राज्यों में शामिल हो जाएगा। 

कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री आफाक आलम, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी व विभाग के सचिव डा. एन सरवन कुमार ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कांफेड की एमडी शिखा श्रीवास्तव, निदेशक पशुपालन विजय प्रकाश मीणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.