विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री, प्रियंका गृह मंत्री और वाड्रा वित्त मंत्री’, कांग्रेस पर जीतन राम मांझी का कटाक्ष

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:35 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने व्यंग्य करते ...और पढ़ें

जीतन राम मांझी का राहुल गांधी पर तंज। फाइल

जीतन राम मांझी का राहुल गांधी पर तंज। फाइल

HighLights

  1. मांझी ने कांग्रेस की हार पर कसा तंज।

  2. राहुल गांधी को पीएम, प्रियंका को गृहमंत्री बताया।

  3. ईवीएम पर आरोप लगाने को लेकर भी साधा निशाना।

राज्य ब्यूरो, पटना। MLC Election Results:  बिहार समेत चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस की हार पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कटाक्ष किया है। 

उन्‍होंने कहा कि इस परिणाम के बाद राहुल गांधी पीएम बनाए जाएंगे तो प्रियंका गांधी गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी। मांझी ने एक्स पर व्यंग्य भरा पोस्ट किया।

इसमें केंद्रीय मंत्री ने लिखा, देश के चार बड़े राज्यों की 28 विधानपरिषद सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव को कांग्रेस ने जीत लिया है।

मांझी ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर कसा तंज 

जीरो सीटें जीतने के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने खरगे जी को निर्देश दिया है कि अविलंब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए।

साथ ही प्रियंका गांधी गृह मंत्री और राबर्ट वाड्रा वित्त मंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। आ रही है न हंसी? ऐसी ही हंसी तब मुझे आती है, जब चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं।

कहा-कांग्रेस को कोई स्‍वीकार नहीं कर सकता 

आप बैलेट पेपर से चुनाव कराए या ईवीएम से, जब जनता ने नकार दिया है, तो फिर कोई आपको स्वीकार नहीं कर सकता।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. संतोष कुमार सुमन ने भी कहा कि बैलेट हो या ईवीएम, विपक्ष को हार ही नसीब हो रही। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result LIVE: बिहार की 8 में से 7 सीटों के नतीजे आए, दरभंगा में भारी बवाल