Move to Jagran APP

गांव का नाम भेड़िया और पति-पत्नी जालसाज, झारखंड से 86 लाख लेकर भाग आए बिहार, जानिए

बिहार के भोजपुर जिले के भेड़िया गांव के एक पति-पत्नी ने झारखंड में बैंक से 86 लाख का लोन लिया और लेकर फरार हो गए। पति फरार है और पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:44 PM (IST)
गांव का नाम भेड़िया और पति-पत्नी जालसाज, झारखंड से 86 लाख लेकर भाग आए बिहार, जानिए

भोजपुर, जेएनएन। झारखंड के बोकारो जिले की चास थाने की पुलिस ने 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महिला दीप्ती सिंह उर्फ तृप्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह भोजपुर के भेडिय़ा गांव निवासी आरोपित रोहित राज कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह की पत्नी है। उसका पति इस मामले में अभी फरार है। महिला की गिरफ्तारी भोजपुर जिले के सिन्हा ओपी अंतर्गत छीनेगांव से गुरुवार को हुई। झारखंड पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। 

loksabha election banner

बैंक से लिया 86 लाख का लोन, फिर भाग निकला

जानकारी के अनुसार, भोजपुर के भेडिय़ा गांव निवासी रोहित राज कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह मोहल्ला में सपरिवार रहते थे। संजय ने चास बाईपास रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 86 लाख रुपये लोन लिया था। इसके बाद वह सपरिवार भाग निकला।

बोकारो पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राजेश सिंह के बयान पर सात जून 2018 को रोहित राज कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, पत्नी दीप्ति सिंह, वीरेन्द्र सिंह एवं विक्रम के विरुद्ध चास थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी समय से दंपती फरार चल रहे थे। इसे लेकर गुरुवार की सुबह बोकारो पुलिस की टीम  दारोगा रामेश्वर वर्मा और नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भोजपुर पहुंची। साथ में महिला दारोगा भी थी।

टीम ने सिन्हा ओपी क्षेत्र के छीनेगांव में अहले सुबह छापेमारी कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसका पति पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार महिला मायके छीनेगांव में रह रही थी। उसके ससुराल भेडिय़ा गांव में कोई नहीं रहता है। इससे पूर्व दो आरोपियों विक्रम सिंह तथा वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जबकि, दंपती फरार चल  रहे थे।

ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो ले गई पुलिस

बोकारो पुलिस के तीन अफसर धोखाधड़ी में गिरफ्तार महिला आरोपी दीप्ति सिंह को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल, आरा में मेडिकल कराने पहुंची थी। इस दौरान महिला ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर उसे पुन: सदर अस्पताल परिसर में ही दबोच लिया। वह अस्पताल कैंपस में झोपड़ीनुमा घर में छिप गई थी। पुलिस ने उसे खोजकर घर से बाहर निकाला। इसके बाद कोर्ट में प्रस्तुत कर टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बोकारो के लिए रवाना हो गई। 

यह भी पढ़ें: बिहार के नौ लोगों की प्रतापगढ़ सड़क हादसे में मौत, बेटी की सगाई के लिए लौट रहे थे घर

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट गैंग लूटता था मोबाइल, बीएससी टॉपर छात्र UPI से खाली कर देता था बैंक अकाउंट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.