विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड जीतने के लिए BJP ने बिछाई बिहार के नेताओं की बिसात, मंत्री नितिन नवीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Mon, 21 Oct 2024 08:34 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने अब बिहार के नेताओं की बिसात बिछानी शुरू कर ...और पढ़ें

मंगल पांडेय, नितिन नबीन और नित्यानंद राय। फाइल फोटो
मंगल पांडेय, नितिन नबीन और नित्यानंद राय। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। झारखंड की सत्ता (Jharkhand Election 2024) में वापसी के लिए भाजपा (BJP) ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। अबकी बार पार्टी चुनावी प्रबंधन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी लक्ष्य के साथ संगठन से जुड़े रणनीतिकारों ने बिहार भाजपा से जुडें नेताओं, मंत्रियोंं, सांसदों एवं विधायकों की बिसात झारखंड में बिछा दी है।

इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार में सम्मिलित भाजपा के मंत्रियों को संगठन की ओर से झारखंड में क्लस्टर वार दायित्व दिया गया है। इसमें मुख्यरूप से स्वास्थ्य एवं कृषि के साथ बंगला के प्रदेश प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद विवेक ठाकुर एवं दीघा विधायक संजीव चौरसिया प्रमुख नाम है।

पार्टी ने रोटी, बेटी एवं माटी का नारा बुलंद कर महागठबंधन को घेरने व रणनीति बनाने के साथ ही स्थानीय मुद़दे को प्रमुख से रखने के साथ ही कैंप करने का टास्क दिया है।

मुख्यमंत्री को घेरेंगे नितिन नवीन

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

नितिन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट के साथ दो जिले के छह विधानसभा क्षेत्र का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। इसमें साहेबगंज एवं पाकुड़ का दायित्व है।

विवेक लिए बड़ी चुनौती

भाजपा ने सबसे अहम दायित्व सांसद विवेक ठाकुर को दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़ दुमका एवं जामताड़ा जिले के छह विधानसभा क्षेत्र मेें पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्लस्टर प्रभारी बनाए गए हैं। विवेक के दायित्व वाले विधानसभा क्षेत्र में नाला, जामताड़ा, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा एवं जरमुंडी सम्मिलित है।

नित्यानंद संभालेंगे देवघर व गोड्डा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को नित्यानंद राय को दो जिले के छह विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया है। इसमें देवघर एवं गोड्डा जिले कलस्टर सम्मिलित है। नित्यानंद को मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा एवं महगामा सीट की किलेबंदी करेंगे। वहीं, संजीव चौरसिया को भी छह विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया है।

झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

झारखंड में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। झारखंड में 2 फेज में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले फेज की वोटिंग 13 नवंबर को होगी, जबकि दूसरी चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

ये भी पढ़ें- Jharkhand Elections 2024: झामुमो ने जारी की 33 स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में हेमंत सोरेन समेत 33 नेताओं के नाम

ये भी पढ़ें- Jharkhand Elections 2024: उम्मीदवारों के एलान के बाद भाजपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने मरांडी को भेजा इस्तीफा