परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, JFWC परीक्षा पर दौड़ेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की JFWC परीक्षा के लिए 18 से 20 जुलाई तक पांच जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

18 से 20 जुलाई के बीच मिलेगा विशेष लाभ
HighLights
JFWC परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।
18 से 20 जुलाई तक परीक्षार्थियों को मिलेगा विशेष यात्रा लाभ।
रांची-पटना सहित कई मार्गों पर चलेंगी ये विशेष ट्रेनें।
जागरण संवाददाता, पटना। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (जेएफडब्ल्यूसी) को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों के लिए पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 18 से 20 जुलाई के बीच विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी।
18 से 20 जुलाई के बीच मिलेगा विशेष लाभ
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की गई है।
इससे झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा।
रांची-पटना के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल
गाड़ी संख्या 08624/08623 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई को शाम 6:30 बजे रांची से रवाना होगी।
यह ट्रेन 20 जुलाई की सुबह 2:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
वापसी के लिए भी रहेगी विशेष व्यवस्था
वापसी में यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 5:30 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 3:15 बजे रांची पहुंचेगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद घर लौटने में भी परेशानी नहीं होगी।
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
रांची-पटना परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा और गया स्टेशन होते हुए चलेगी। इस रूट के यात्रियों और परीक्षार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
चार अन्य परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी
रेलवे द्वारा रांची-दुमका, टाटानगर-हजारीबाग रोड तथा रांची-गढ़वा रोड के बीच भी चार अन्य परीक्षा स्पेशल और मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
रेलवे ने अभ्यर्थियों से समय से यात्रा की योजना बनाने और इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- 'बोल बम' के जयकारों के बीच रेलवे का तोहफा, रांची-भागलपुर के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें