Move to Jagran APP

राम जेठमलानी लड़ेंगे रेप के आरोपी MLA राजबल्लभ का मुकदमा

नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ यादव का मुकदमा अब देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी लड़ेंगे। जेठमलानी पटना हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत याचिका की पैरवी करने आ रहे हैं। हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई इसी हफ्ते होने की उम्मीद है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 06 Mar 2016 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2016 06:23 PM (IST)
राम जेठमलानी लड़ेंगे रेप के आरोपी MLA राजबल्लभ का मुकदमा

पटना [अमित आलोक]। नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी राजद विधायक राजबल्लभ यादव के मुकदमा में देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी बहस करेंगे। जेठमलानी पटना हाईकोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत याचिका की पैरवी करने आ रहे हैं। हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई इसी हफ्ते होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

यह जानकारी राजबल्लभ यादव के मुकदमे को बिहारशरीफ कोर्ट में देख रहे वकील कमलेश कुमार ने दी। कमलेश कुमार ने ही बिहारशरीफ कोर्ट में विधायक की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे एडीजे रश्मि शिखा की अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद विधायक ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पटना हाईकोर्ट में विधायक की अर्जी पर सुनवाई बीते 2 मार्च को निर्धारित थी, लेकिन यह मामला उसी दिन कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने जस्टिस दिनेश प्रसाद सिंह की अदालत से जस्टिस अन्नु अग्रवाल की अदालत में स्थानांतरित कर दिया। अब अगली तिथि पर जेठमलानी के आने का इंतजार है।

घटनाक्रम, एक नजर...

06 फरवरी 2016 :

- विधायक राजबल्लभ पर बिहारशरीफ की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप। लड़की को बर्थ-डे पार्टी के बहाने पड़ोस में रहनेवाली सुलेखा देवी ने झांसा देकर 30 हजार रुपये में बेच दिया था। उसके साथ राजबल्लभ ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि विधायक उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील एमएमएस भी बना लिया गया।

07 फरवरी 2016 :

- दूसरे दिन सुबह सुलेखा वहां पहुंची और जान की धमकी देते हुए उसे घर पहुंचा दिया।

09 फरवरी 2016 :

- घटना के तीन दिन बाद पीडि़त लड़की ने बिहारशरीफ महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराई। एफआइआर में उसने जिक्र किया कि वह फोटो देखकर दुष्कर्मी की पहचान सकती है।

10 फरवरी 2016 :

- नालंदा पुलिस ने पीडि़त लड़की से इंगलिश पथरा व गिरियक स्थलों की पहचान कराई।

13 फरवरी 2016 :

- दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने विधायक के फोटो देखकर विधायक को पहचान लिया। इसके बाद डीआइजी शालीन ने नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

14 फरवरी 2016 :

- जांच के लिए फोरेंसिक टीम इंगलिश पथरा गई।

15 फरवरी 2016 :

- विधायक के पास लड़की को पहंचाने वाली सुलेखा का कथित पति अरूण गिरफ्तार।

- विधायक को राजद ने पार्टी से निलंबित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

16 फरवरी 2016 :

- नवादा के राजद जिलाध्यक्ष ने विधायक के 18 फरवरी को सरेंडर करने की घोषणा की।

- कोर्ट से आदेश लेकर फोरेंसिक टीम जांच के लिए इंगलिश पथरा गांव पहुंची।

17 फरवरी 2016 :

- विधायक ने अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की।

18 फरवरी 2016 :

- राजद जिलाध्यक्ष की घोषणा के अनुरूप राजबल्लभ ने सरेंडर नहीं किया।

19 फरवरी 2016 :

- पुलिस ने राजबल्लभ के बेटे अखिलेश यादव व आरोपी सुलेखा के दामाद संदीप को हिरासत में लिया।

थ्रा

20 फरवरी 2016 :

- निचली अदालत ने विधायक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।

22 फरवरी 2016 :

- विधायक सहित आरोपियों की संपत्ति जब्त करने को ले अदालत ने इश्तेहार जारी किया।

23 फरवरी 2016 :

- नालंदा पुलिस ने विधायक के नवादा आवास व सुलेखा के बिहारशरीफ स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया।

25 फरवरी 2016 :

- विधायक के पास लड़की ले जाने वाली सुलेखा देवी सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुलेखा ने विधायक के पास लड़की पहुंचाने का गुनाह स्वीकार कर लिया।

26 फरवरी 2016 :

- नवादा के इंगलिश पथरा गांव में विधायक के आवास पर फिर पहंची फोरेंसिक टीम।

27 फरवरी 2016 :

- बिहारशरीफ की अदालत ने विधायक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।

28-29 फरवरी 2016 :

- पुलिस विधायक की संपत्ति कुर्की जब्ती करने में लगी रही।

2 मार्च 2016 :

- विधायक की अग्रिम जमानत याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, जो नहीं हो सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.