विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main 2025: जेईई मेन का प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी; यहां से करें डाउनलोड

Published: Tue, 04 Feb 2025 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2025 08:10 PM (IST)

जेईई मेन 2025 के जनवरी सत्र का प्रश्न पत्र प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेट रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। ...और पढ़ें

जेईई मेन का प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकार्डेट रिस्पांस शीट जारी
जेईई मेन का प्रश्न पत्र, आंसर-की और रिकार्डेट रिस्पांस शीट जारी

HighLights

  1. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अभ्यर्थियों से मांगी आपत्ति, छह की रात 11.50 बजे तक होंगे स्वीकार
  2. 12 को संभावित है पहले सत्र का परिणाम, दूसरे चरण के लिए स्वीकार किए जा रहे हैं आवेदन

जागरण संवाददाता, पटना। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन (JEE Main 2025) के जनवरी सत्र का प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। पहले सत्र की परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने के लिए 13 लाख 78 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 13 लाख परीक्षा में शामिल हुए।

अभ्यर्थी छह फरवरी की रात 11.50 बजे तक आंसर-की के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दर्ज कर प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेट रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों ने संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है, नहीं दिया है या मार्क आफ रिव्यू में रखा है। यह सब जानकारी उपलब्ध कराई गई है। मार्क आफ रिव्यू में रखकर भी उत्तर दिया है तो जानकारी मिल जाएगी। डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लिकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न देने होंगे 200 रुपये:

जेईई मेन बीटेक में 75 प्रश्न अलग-अलग आइडी के रूप में प्रदर्शित हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए परीक्षार्थियों को 200 रुपये शुल्क के तौर पर जमा करना होगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क देय होगा। यह प्रोसेसिंग फीस नान रिफंडेबल है।

विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए साक्ष्य भी उपलब्ध कराना होगा। जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम 12 फरवरी को संभावित है।

जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए 25 तक रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आनलाइन आवेदन 25 मई तक स्वीकार करेगा। इसके लिए वेबसाइट (https://jeemain.nta.nic.in/) पर लिंक अपलोड कर दिया गया है।

परीक्षा एक से आठ अप्रैल के बीच संभावित है। जनवरी सत्र में शामिल अभ्यर्थी अपने अकाउंट में लॉगइन आवेदन कर सकते हैं और दूसरे सत्र के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • वैसे अभ्यर्थी जो पहले सत्र की परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं वह फ्रेश रजिस्ट्रेशन करेंगे।
  • फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों को जेईई मेन की वेबसाइट पर डिजि-लॉकर, आधार एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स आइडी, कार्ड डिटेल्स, भारतीय पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि लॉगइन करना होगा।
  • अभ्यर्थी अपना नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पहचान पत्र संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, स्वयं का पता एवं पासवर्ड डालकर लॉगइन करेंगे।

ये भी पढ़ें- BPSC News: दलित छात्रों को मिलेगा सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ, 45 दिनों के अंदर करें आवेदन

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2025 Registration: जेईई मेन सेशन-2 एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 25 फरवरी तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका