बिहार में जदयू देगा दही-चूड़ा का भोज, नीतीश कुमार होंगे शामिल; जानें क्या-क्या हैं मेन्यू में
बिहार में इस बार भी जदयू देगा दही-चूड़ा का भोज। इसका आयोजन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर होगा। इसमें खुद सीएम नीतीश भी रहेंगे।
पटना, राज्य ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह 15 जनवरी को दही-चूड़ा का भोज देंगे। लंबी अवधि से वह पटना में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैैं। कुछ दिनों तक राजधानी स्थित पटना क्लब में यह आयोजन हुआ। पिछली बार की तरह इस बार यह आयोजन वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर होगा।
खूब होता है राजनीति के दिग्गजों का जुटान
जदयू के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियमित रूप से शामिल होते रहे हैैं। पार्टी के बड़े नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की काफी उपस्थिति रहती है। दूसरे दल के नेताओं को भी आमंत्रित करने का भी चलन रहा है।
दही-चूड़ा के साथ आलूदम, तिलकुट और खाजा मेन्यू में
दही-चूड़ा भोज के आयोजन में सब्जियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। वशिष्ठ नारायण सिंह के आयोजन में आलूदम के साथ कोहरे की सब्जी, तिलकुट और खाजा परोसा जाता रहा है। अपनी निगरानी में ही वह यह व्यवस्था कराते रहे हैैं।