तेजस्वी पर निशाना, निशांत की तारीफ; विधान परिषद चुनाव के बीच JDU नेताओं के दो खास बयान
जदयू प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हार के डर से प्रशासन पर आरोप लगाने का आरोप लगाया, ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य मंत्री निशांत। फाइल
HighLights
तेजस्वी यादव पर हार के डर से आरोप लगाने का आरोप।
जदयू ने विधान परिषद की आठों सीटों पर जीत का दावा।
निशांत कुमार को जदयू का भविष्य और कुशल नेता बताया।
राज्य ब्यूरो, पटना। JDU के प्रदेश प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी हार के डर से वे अभी से ही प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाना शुरु कर दिए हैं।
तेजस्वी यादव को आभास है कि प्रबुद्ध मतदाताओं ने उन्हें और उनके सहयोगियों को नकार दिया है एवं विधान परिषद की आठों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की भारी जीत होगी।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि निशांत कुमार का नेतृत्व इस चुनाव परिणाम के बाद और भी निखर कर सामने आएगा। जिस प्रकार उन्होंने वन टू वन मतदाताओं से संपर्क साधने का काम किया वह उनके कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल के दौरान जिस तरह से जाति और धर्म की राजनीति को ध्वस्त करने का काम किया इस चुनाव में उसका भी असर देखने को मिला। सभी जाति और धर्म के लोगों ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का काम किया है।
निशांत हैं जदयू के भविष्य: राजीव रंजन प्रसाद
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों एवं उनके सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहे स्वास्थ्य मंत्री निशांत पार्टी के भविष्य हैं।
उन्होंने कहा कि निशांत में नीतीश कुमार की ही तरह जन कल्याण की भावना कूट कूट कर भरी है। अपनी समाधान यात्रा के दौरान कई जिलों में निशांत को देखने एवं सुनने को भीड़ उमड़ी।
वह यह साफ दर्शाता है कि निशांत को जदयू के सर्वमान्य नेता के तौर पर जनता ने स्वीकार किया और नीतीश कुमार की तरह ही उनपर भरोसा जताने का काम किया है।
यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव के मतदान में शिक्षक आगे, स्नातक वाले पिछड़े
