Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics : 'डाका डालने वाले...', नीतीश के नेता ने दिया ऐसा बयान; बिहार में मचेगा सियासी घमासान!

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:26 PM (IST)

    Bihar Politics जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग जदयू की ओर से केंद्र से किया गया। इसके बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया। अब इन बयानों पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर डाका डालने वाले विशेष राज्य के दर्जा पर मुख्यमंत्री को नसीहत न दें।

    Hero Image
    लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि सरकारी खजाने पर डाका डालने वाले बिहार को विशेष राज्य के दर्जा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे नसीहत नहीं दें।

    उन्होंने कहा कि दरअसल राजद अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने को ले भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। सभी को पता है कि बिहार की तरक्की नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता रही है।

    JDU को RJD के नसीहत की जरूरत नहीं- उमेश कुशवाहा

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जा पर जदयू को राजद के नसीहत की आवश्यकता नहीं है। वर्ष 2004 में राजद अपने 24 सांसदों के साथ केंद्र की यूपीए सरकार में शामिल थी। राजद कोटे से आठ केंद्रीय मंत्री थे। केंद्र की सरकार में निर्णायक भूमिका होने के बावजूद भी राजद ने कभी बिहार के हितों की चिंता नहीं की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने यह भी कहा कि राजद ने सत्ता का प्रयोग केवल अपने परिवार के लोगों को राजनीति में आगे बढ़ाने तथा अवैध संपत्ति बनाने के लिए किया। बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन का प्रमुख कारण यहां राजद का 15 वर्षों का शासनकाल रहा है।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics : नीतीश की JDU ने केंद्र से कर दी बड़ी मांग, बैठक में लाए प्रस्ताव से बढ़ेगी BJP की टेंशन!

    50 प्रतिशत से अधिक कोटे के लिए संसद पारित करे कानून, JDU के बाद कांग्रेस ने भी सरकार से कर दी ये मांग