बिहार के साथ अन्याय होने की बात कहते हुए ललन सिंह ने फिर जारी किया वीडियो, यहां देखें
Bihar politics ललन सिंह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उन्होंने कहा कि अन्याय हुआ है बिहार के साथ इसलिए बिहारवासी विशेष राज्य के रूप में न्याय मांग रहे।
राज्य ब्यूरो, पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को ले चल रही अपनी ट्वीट श्रृंखला को मंगलवार को भी जारी रखा। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उन्होंने कहा कि अन्याय हुआ है बिहार के साथ, इसलिए बिहारवासी विशेष राज्य के रूप में न्याय मांग रहे।
बिहार किसी रहमोकरम का मोहताज नहीं
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य ललन ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि गौरवशाली अतीत व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने देश-दुनिया को विकास के अनेक सूत्र दिए हैं। आज भी बिहार किसी के रहमोकरम का मोहताज नहीं।
गौरवशाली अतीत व मा. श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार ने देश-दुनिया को विकास के अनेकों सूत्र दिये हैं। आज भी बिहार किसी के रहमोकरम का मोहताज नहीं। अन्याय हुआ है बिहार के साथ, इसीलिए बिहारवासी #विशेष_राज्य के रूप में न्याय मांग रहे हैं।#देश_के_प्रधान_बिहार_पर_दें_ध्यान pic.twitter.com/WhmG6NsXKX— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) January 25, 2022
ट्वीट के साथ टैग की एक क्लिप
अपने ट्वीट में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेजेंटेशन की शक्ल में एक क्लिप को भी टैग किया है जिसमें यह बताया गया है कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता है तो इसे क्या फायदा होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कोट को भी जोड़ा गया हैै- जब तक बिहार विकसित नहीं होगा तब तक इंडिया कैसे ट्रांसफार्म करेगा? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से यहां प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी। बता दें कि इसके पहले शनिवार को विशेष राज्य के मुद्दे पर ललन सिंह ने एक भोजपुरी गीत ट्वीट किया था। उसके बोल थे कि मोदी जी भी बोलत नईखन, तनिको मुंह खोलत नईखन, क द बाबा कोई चमत्कार हो, विशेष राज्य के दर्जा मांगता बिहार हो। मतलब था कि मोदी जी कुछ बोल नहीं रहे। मुंह खोल नहीं रहे।