विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या हमने भगवान से प्रार्थना की थी? मनोज झा पर भड़के जदयू नेता, बोले- ठाकुर आग हैं भड़काओ मत

By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
Published: Wed, 27 Sep 2023 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:13 PM (IST)

राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा की संसद में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान सुनाई गई कविता ठाकुरों की... ...और पढ़ें

अब जदयू नेता संजय सिंह ने दी मनोज झा को चेतावनी। फाइल फोटो
अब जदयू नेता संजय सिंह ने दी मनोज झा को चेतावनी। फाइल फोटो

HighLights

  1. जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा- मनोज झा नकली डिग्री लेकर बने डीयू में प्रोफेसर।
  2. कहा- मनोज झा अपने बयान पर अविलंब ठाकुरों से माफी मांगें, वरना हश्र बुरा होगा।

 जागरण टीम, बांका/पटना: राजद राज्यसभा सांसद मनोज झा (RJD MP Manoj Jha) द्वारा संसद में सुनाई गई ठाकुरों पर एक कविता को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजद नेता चेतन आनंद सिंह (RJD MLA Chetan Anand Singh) के बाद अब जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह ने चेतावनी दी है कि ठाकुर आग हैं, उनसे पंगा मत लीजिए। उन्होंने कहा कि ठाकुरों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीर कुंवर सिंह मैदान में बुधवार को महाराणा प्रताप फाउंडेशन (Maharana Pratap Foundation) का क्षत्रीय सम्मेलन जदयू विधान पार्षद संजय सिंह की अगुआई में हुआ। इसे संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा कि हमारा इतिहास आत्मसम्मान से समझौता करने वाला नहीं रहा है। हम आत्मसम्मान के लिए अपना सिर देने में भी पीछे रहने वाले लोग नहीं हैं। उन्होंने राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा को संसद में दिए एक बयान पर आड़े हाथों लिया।

जदयू नेता संजय सिंह (JDU MLC Sanjay Singh) ने कहा कि जिस तरह उन्होंने (मनोज झा) ने ठाकुरों के खिलाफ बयान दिया है, वह निश्चित तौर पर निंदा के पात्र हैं। उन्‍होंने कहा, ''हमको लगता है कि मनोज झा नकली डिग्री लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए हैं। इसलिए वे इस तरह की बातें करते हैं, वे दया के पात्र हैं।''

ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा

उन्होंने कहा, ''मैं मनोज झा को चेतावनी देता हूं कि ठाकुर वो आग है, जो लग जाए अगर तो बुझाने के लिए दमकल को भी नहीं पानी मिलेगा। इसलिए कहता हूं कि इस तरह के बयान मत दो और आग को भड़काओ मत, आग भड़कने से मुश्किल होगी। मैं स्पष्ट करता हूं कि अगर इस तरह के बयान देंगे तो उनको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।''

संजय सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार सभी को साथ लेकर राजनीति करने वाले हैं। वे अगड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, दलित, महादलित सब को साथ लेकर चलने वाले हैं। नीतीश कुमार समाज को बांटने का काम नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें - 'चूल्हा मिट्टी का-मिट्टी तालाब की..', मनोज झा ने सुनाई कविता, बताया लालू ने कैसे पत्थर तोड़ने वाली को बनाया MP

क्या हमने भगवान से की थी प्रार्थना ?

राजद की ओर से कहा गया है कि बयान की गंभीरता को नहीं समझा जा रहा है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अच्‍छा, मनोज झा किस पर बोले... ठाकुर किस जाति में आते हैं। हम कोई भगवान प्रार्थना नहीं किए थे, एप्लीकेशन नहीं दिया था कि हमको ठाकुर जाति में ही पैदा किया जाए।

यह भी पढ़ें - 'ठाकुर की...' RJD सांसद के बयान पर छिड़ा संग्राम, चेतन की चेतावनी पर राजद की 'दमदार' टिप्पणी और BJP भी कूदी

 उन्‍होंने कहा कि लगता है राजद सांसद मनोज झा ब्राह्मण कुल में पैदा नहीं हुए हैं। वरना वो जानते कि ठाकुर हमेशा ब्राह्मण को गले लगाते हैं, उनके पैर छूते हैं। मनोज झा ऐसा अमर्यादित बयान न दें। 

राजद सांसद अपने बयान पर अविलंब ठाकुरों से माफी मांगें। नहीं तो इसका हश्र काफी बुरा होगा। जदयू एमएलसी ने कहा कि हम घास की रोटी खाने वाले महाराणा प्रताप के वंशज हैं।