'हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता', ठाकुर विवाद पर BJP विधायक ने मनोज झा को चेताया, कहा- मेरे सामने बोलते तो..
बिहार की सियासी उबाल बढ़ता जा रहा है। राजद सांसद की संसद में ठाकुरों को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां राजद के ही विधायक ने अपनी पार्टी के सांसद को घेरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के विधायक ने भी राजद सांसद मनोज झा को चेतावनी दी है। हालांकि इस क्रम में वह स्वयं भी विवादित बयान दे बैठे हैं।
जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत उबाल पर है। ठाकुरों को लेकर की गई राजद सांसद की टिप्पणी पर बवाल मचता जा रहा है। इस विवाद में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। भाजपा के एक विधायक ने राजद सांसद को चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। आरोप लगाया कि सांसद ने राजद के कहने पर ठाकुरों को लेकर टिप्पणी की है।
हालांकि, राजद संसाद मनोज झा को चेतावनी देते हुए भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने स्वयं भी विवादित बयान दे डाला है। भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता।
उन्होंने कहा कि मनोज झा मेरे सामने बोलते तो पटकर मुंह तोड़ देता.., ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। नीरज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज झा ने राजद के कहने पर ऐसा बयान दिया है। वह ये क्यों नहीं कहते कि अंदर के रावण मारो।
यह भी पढ़ें : RJD MLA चेतन आनंद ने अपने ही सांसद को सुनाई खरी-खोटी; कहा- ठाकुर हैं साहब, नहीं करेंगे बर्दाश्त
बता दें कि राजद सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता को लेकर यह पूरा विवाद उठा है। इस कविता में उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया है।
ऐसे में सांसद झा के बयान को 'ठाकुरों' से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू का यह ताजा बयान सामने आया है।
मनोज झा ने संसद में सुनाई थी कविता
संसद में राजद से राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज झा ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी बात रखते हुए कविता सुनाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्थर तोड़ने वाली महिला को सांसद बनाया। झा की कविता पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।