विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: RJD नेता मनोज झा का दावा- 2024 के बाद देश में नहीं होगा कोई चुनाव, पीएम मोदी के बारे में कह दी ये बात

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM (IST)

RJD नेता मनोज झा ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मनोज झा का कहा ...और पढ़ें

मनोज झा बोले- 2024 के बाद देश में नहीं होगा कोई चुनाव। (फाइल फोटो)
मनोज झा बोले- 2024 के बाद देश में नहीं होगा कोई चुनाव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मनोज झा बोले- 2024 के बाद देश में नहीं होगा कोई चुनाव।
  2. मोदी को भगवान बताते हैं इनके लोग: मनोज झा।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, पटना: RJD नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर एक विवादित बयान दिया है। मनोज झा ने दावा किया कि हो सकता है कि 2024 के बाद इस देश में दोबारा कोई चुनाव होगा।

मनोज झा ने कहा कि इस तरह के माहौल में राजनीति से इतर एकअलग लड़ाई लड़नी होगी। 2024 के बाद हो सकता है कि इस देश में चुनाव न हों...। मैं गारंटी दे सकता हूं कि 2024 के बाद लोगों के कंसेंट से कहा जाएगा कि अब चुनाव नहीं होंगे। उनकी तरफ से कहा जाएगा कि यह बहुत महंगा है। हम एक गरीब देश हैं।

समर्थक कहते हैं कि वह तो...

राजद सांसद ने आगे कहा कि उनके लोग (PM मोदी के समर्थक) कहते हैं कि वह भगवान हैं... अब जब भगवान स्वयं यहां हैं, तो फिर कैसा चुनाव? लोग कहेंगे कि चुनाव नहीं होना चाहिए। हम 25-30% लोग चुनाव की मांग करेंगे तो कहा जाएगा कि पाकिस्तान चले जाओ।

मोदी सरकार को पिछड़ा विरोधी बता चुके हैं मनोज झा

बता दें कि बीते 28 अगस्त को केंद्र सरकार को पिछड़ों का विरोधी बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार फ्रंट डोर से गरीबों पिछड़ों अतिपिछड़ों व दलित समाज के लोगों के अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही है।

केंद्र सरकार को आगाह करते हुए मनोज झा ने कहा था कि सरकार अपनी इस कार्यशैली को बदल ले। अगर ऐसा नहीं हुआ, ताे देश उन्हें बदल देगा।

उन्होंने कहा था कि यह गांधी और आंबेडकर का देश है। यहां के लोग अपना अधिकार लेना जानते हैं। आप उसे रोक नहीं सकते हैं।