Video Viral: JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में पैर दबवा रहे नवादा MLA, यूजर ने लिखा- वाह, मजे लीजिए!
जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए लोगों से पैर दबाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव के पैर दबाए जा रहे हैं। आप भी देखें वीडियो...
पटना, जेएनएन। जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए लोगों से पैर दबाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव के पैर दबाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता उनके पैर को दबा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि नवादा के जदयू विधायक कौशल यादव के पैर कार्यकर्ता दबा रहे हैं।
#WATCH Bihar: Janata Dal (United) MLA from Nawada, Kaushal Yadav gets his legs massaged by party workers at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/5W2QUPtM3M
— ANI (@ANI) March 1, 2020
वहीं, जदयू विधायक कौशल यादव ने बताया कि सम्मेलन में जाने के दौरान पैर में चोट लग गई थी, जिसके कारण वे गांधी मैदान में लेट गए। इसी दौरान एक समर्थक पैर दबाने लगा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया होगा। वहीं, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसे रिट्वीट कर रहे हैं आैर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वाह जी वाह, कुछ लोग जीवन के अलग ही मजे ले रहे हैं...।
बता दें कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का अायोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम सांसदों व विधायकों ने भाग लिया। काफी संख्या में कार्यकर्ता आए हुए थे। इसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए नवादा के विधायक कौशल यादव भी अाए हुए थे। इसी दौरान वे गांधी मैदान में लेट गए। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता उनके पैर दबाने लगे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार्यकर्ताओं से पैर दबाने के मामले में विधायक कौशल यादव से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि चोट लगने के कारण पैर में दर्द हो गया था। इस कारण वे गांधी मैदान में लेट गए थे। इस दौरान किसी ने पैर दबाया होगा। इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।
Waah ji waah... Kuch log jeewan ke alag hi maze le rahe hai— Ekuu (@___Perc3pti0ns_) March 1, 2020
वहीं, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसे रिट्वीट कर रहे हैं आैर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वाह जी वाह, कुछ लोग जीवन के अलग ही मजे ले रहे हैं...। वहीं एक यूजर ने लिखा- बेचारे थक गए होंगे।