NDA की बैठक के बाद भी नहीं माने अनंत सिंह, बोले- जन सुराज के अनुज सिंह के लिए करूंगा काम
जदयू विधायक अनंत सिंह ने एनडीए की बैठक के बाद घोषणा की कि वे पटना स्नातक क्षेत्र चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए काम करेंगे।
-1791553073833_m.webp)
अनुज सिंंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करते अनंत सिंह। वीडियो ग्रैब
HighLights
अनंत सिंह पटना स्नातक चुनाव में अनुज सिंह के लिए करेंगे काम।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई।
पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई की चेतावनी मिली।
राज्य ब्यूरो, पटना। CM सम्राट चौधरी के आवास पर शुक्रवार को एनडीए की बैठक से निकलते ही जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे पटना स्नातक क्षेत्र के चुनाव में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या किसी अन्य नेता से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। जदयू विधायक ने कहा कि बैठक में वही सब हुआ जो होता है।
उन्होंने संवाददाताओं के पूछने पर जोर देकर कहा कि वे अनुज सिंह के लिए काम करेंगे। उन्होंने दोहराया कि जदयू को भी मजबूत करेंगे।
बैठक के बाद भी नहीं माने अनंत
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह की पहल पर चार दिन पहले अनंत सिंह ने भरोसा दिया था कि वे स्नातक चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के विरुद्ध सार्वजनिक बयान नहीं देंगे।
वे इस पर कायम हैं। लेकिन, बिना नीरज कुमार का नाम लिए वे अनुज सिंह (Bihar MLC Candidate) के लिए खुल कर वोट मांग रहे हैं।
बाकी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने की अपील
गुरुवार को नौबतपुर एवं बिहटा में रोड शो के माध्यम से अनुज की जीत और बाकी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने की अपील की।
बुधवार को बख्तियारपुर इलाके में उनकी आशीर्वाद यात्रा निकली थी। उस दिन उन्होंने अनुज सिंह का खुल कर प्रचार नहीं किया था।
इधर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि यदि कोई पार्टी लाइन के खिलाफ काम करेगा या एनडीए के खिलाफ प्रचार करेगा तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'अनंत सिंह आ फलना सिंह खाली लटर-पटर करते हैं...', पटना में NDA की बैठक से निकलते ही भड़के BJP नेता
