Bihar Rajya Sabha By Election: बिहार राज्यसभा की सीट JDU ने BJP के लिए छोड़ी, सतीश चंद्र दुबे होंगे उम्मीदवार
Bihar Rajya Sabha By Election बिहार राज्यसभा की सीट JDU ने BJP के लिए छोड़ी। भाजपा की ओर से सतीश चंद्र दुबे होंगे उम्मीदवार!
पटना, जेएनएन। Bihar Rajya Sabha By Election: बिहार में विधानसभा की पांच सीटों और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनाव होना है। लेकिन, इसके अलावा बिहार कोटे की खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है। राजद कोटे से बने राज्य सभा सांसद रामजेठमलानी के निधन के बाद सीट खाली हुई है। यह सीट जदयू (JDU) ने भाजपा (BJP) के लिए छोड़ दी है। इस सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं राजद (RJD) अपना उम्मीदवार नहीं देगा। ऐसे में राज्य सभा सीट एनडीए (NDA) के खाते में जाना तय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिहार कोटे से राज्य सभा सीट पर होनेवाले उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से सतीशचंद्र दुबे उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। इस सीट को जदयू ने भाजपा के लिए छोड़ दिया है। बताया जाता है कि एनडीए में कोई विवाद नहीं हो, इसे लेकर जदयू मैदान से हटने में भी भलाई समझा।
दरअसल बिहार राज्य सभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता सीएम आवास में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह भी शामिल हुए। हालांकि बैठक के बाद बशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया से कहा कि उम्मीदवार का चयन कल होगा। अभी 24 घंटे का समय बाकी है। समय पर सब तय हो जाएगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब खबर यह आयी कि जदयू ने भाजपा के लिए राज्य सभा की सीट छोड़ दी है।