विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वायरल वीडियो ने जदयू नेता को पहुंचाया जेल, शादी में शराब पीकर बिना कपड़ों के कर रहा था डांस

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Wed, 23 Feb 2022 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 23 Feb 2022 09:37 PM (IST)

नालंदा के इस्‍लामपुर में जदयू के युवा नेता का शराब के नशे में धुत होकर नंगा नाच किये जाने का ...और पढ़ें

युवा जदयू का नेता शराब के नशे में गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर
युवा जदयू का नेता शराब के नशे में गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

इस्लामपुर (नालंदा), संवाद सूत्र। बिहार सरकार शराबबंदी कानून को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। ड्रोन के बाद अब हेलीकाप्‍टर से शराब के ठिकानों की टोह ली जा रही है। लेकिन सत्‍ताधारी दल के नेता ही सरकार के इस महत्‍वाकांक्षी प्रयास की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। दरअसल नालंदा जिले के इस्‍लामपुर प्रखंड में युवा जदयू काे नेता गिरफ्तार किया गया है। वह शराब के नशे में धुत होकर नंगे हालत में नाच कर रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

युवा जदयू का पूर्व में था प्रभारी 

जानकारी के अनुसार इस्‍लामपुर प्रखंड के जगदीशपुर गांव में युवा जदयू नेता जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कारू का शराब के नशे में धुत होकर नंगा नाच किये जाने का विडियो वायरल हो रहा है। वायरल विडियो आमलोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जदयू नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार देव ने कहा कि वह पहले से ही पार्टी से निष्‍कासित है। लेकिन ऐसे नेता की कोई जरूरत नहीं है। सुशासन की सरकार में दोषी कोई भी हो दंडित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कि जय प्रकाश प्रसाद उर्फ कारू को इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू का प्रभारी बनाया गया था। फिलहाल वह पार्टी में नहीं है।

किसी पार्टी में होने की नहीं की बात 

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जगदीशपुर गांव में शराब के नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कारू नामक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। हालांकि किसी पार्टी के किसी भी पद पर होने की बात उसने नहीं कही है। पुलिस ने गिरफ्तार जदयू नेता को मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।