MLC चुनाव: JDU ने संजय सिंह और चंदेश्वर प्रसाद का काटा टिकट, नये चेहरे को मौका
जदयू नेता संजय सिंह अौर चंदेश्वर प्रसाद को विधान परिषद के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया। इन दोनों की जगह पर नये चेहरे को मौका दिया गया।
By Edited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 03:08 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 11:38 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार विधान परिषद चुनाव में इस बार जदयू ने अपने पूर्ववर्ती दो नेताओं संजय सिंह और चंदेश्वर प्रसाद का टिकट काट दिया है। इनके बदले दो नये चेहरे को मौका दिया गया। जदयू ने अपने तीनों उम्मीदवरों की नाम की घोषणा कर दी है। इनमें सीएम नीतीश कुमार सहित रामेश्वर महतो और खालिद अनवर शामिल हैं।
विधान परिषद चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पार्टी से संजय सिंह को टिकट नहीं मिलने से उन्हें बड़ा झटका लगा है। इस बाबत सजंय सिंह ने कहा कि राजनीति टिकट के लिए नहीं की जाती है। हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के फैसले का सम्मान करते हैं। पार्टी में और पार्टी के लिए निष्ठाभाव से काम करते रहेंगे। मुझे अपनी पार्टी से कोई शिकायत और नाराजगी नहीं है।
इससे पहले रविवार को राजधानी पटना में विधान परिषद चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी रही। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर इस बात को लेकर काफी मंथन हुआ कि किसे टिकट दिया जाए और किसे नहीं। इस मंथन बैठक सांसद आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। मंथन के दौरान बारी बारी से विधान परिषद को इच्छुक नेताओं को बुलाकर राय ली गई। सबसे पहले जदयू नेता संजय सिंह को बुलाकर राय ली गई। संजय सिंह के बाद मंत्री जय कुमार सिंह भी पहुंचे। जय कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें