जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची, जानें कहां किसको मिली नई जिम्मेदारी
जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। दक्षिण बिहार के 18 जिलाध्यक्षों एवं 15 लोकसभा प्रभारियों की सूची जारी। संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की भी मिली जवाबदेही।
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को दिए जाने के बाद संगठन में आमूलचूल बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों में नए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा ही हैं। इसी कड़ी में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ (दक्षिण बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने 18 जिलाध्यक्षों और 15 लोकसभा प्रभारियों की सूची गुरुवार को जारी कर दी। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी। पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलने के बाद सांगठनिक गतिविधियां तो तेज हुई हैं अन्य राज्यों में चुनावी तैयारियां भी पहले से ते हो गई हैं। आप यहां जान सकेंगे कि किस जिले में जदयू के किस नेता को नई जिम्मेदारी दी गई है।
जानें किस जिले में किस नेता को मिली जिम्मेदारी
बांका में दिवाकर पंडित, मुंगेर सत्यजीत प्रकाश, लखीसराय शिवशंकर राम, शेखपुरा श्रवण कुमार निराला, नालंदा अरुण वर्मा, पटना संजय चंद्रवंशी, बाढ़ भोला सिंह, भोजपुर हीरा गुप्ता, बक्सर कमल चौरसिया, कैमूर रामइकबाल उर्फ मुन्ना बिंद, रोहतास रामप्रसाद पाल, अरवल संजय निषाद, जहानाबाद रंजन बिंद, औरंगाबाद विजय सिंह, गया बबन चंद्रवंशी, नवादा रामजन्म कानू, जमुई में शैलेश गुप्ता तथा भागलपुर में विनय कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इन नेताओं को बनाया गया है लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी
लोकसभा प्रभारी के तहत मनोज निषाद को पटना साहिब, पाटलिपुत्रा मनोज चंद्रवंशी, आरा अजीत कुमार, बक्सर महेंद्र तुरहा, काराकाट अनिता मालाकार, सासाराम धर्मेंद्र चौहान, गया रामविलास शर्मा, नवादा नरेंद्र अदरखी, जहानाबाद डॉ अजय पंडित, नालंदा सुनील पाल, जमुई बिदु कुमार कश्यप, बांका अरविंद कुमार बादल, भागलपुर गौतम कुमार शर्मा, मुंगेर ओम जय कुमार तथा खगडिय़ा में विजय शर्मा को प्रकोष्ठ ने लोकसभा प्रभारी बनाया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नए पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के साथ ही सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी सौंपी है।