Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jehanabad Election 2020 : जहानाबाद विधानसभा सीट पर राजद की हैट्रिक रोकने को मैदान में उतरे जदयू के शिक्षा मंत्री

    By Bihar News NetworkEdited By:
    Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:49 PM (IST)

    Jehanabad Election News 2020 राजद के गढ़ माने जाने वाले जहानाबाद विधानसभा सीट पर कांटे की टक्‍कर के आसार हैं। राजग की ओर से जदयू के कृष्‍णनंदन वर्मा उम्‍मीदवार हैं। वहीं महागठबंधन की अोर से राजद ने अपने विधायक सुदय यादव को मैदान में उतारा है।

    कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा और सुदय यादव। जागरण आर्काइव।

    जहानाबाद, जेएनएनजिले का जहानाबाद सीट वीआइपी बन गया है। यहां से राज्य सरकार के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी समर में हैं। जदयू की टिकट पर वे राजग के उम्मीदवार हैं। राजद ने अपने विधायक कुमार कृष्णमोहन उर्फ सुदय यादव को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वे पूर्व मंत्री मुंद्रिका सिंह यादव के पुत्र हैं। भाजपा के खाते में सीट नहीं आने पर बगावत कर पार्टी नेतृ इंदु कश्यप लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। जाप के सुलतान अहमद, बसपा के मनोज कुमार चंद्रवंशी समेत यहां कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां औद्योगिक केंद्र की बदहाली एक प्रमुख मुद्दा है। आज यहां शांतिपूर्ण ठंड से मतदान हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक यहां नहीं जीत पाई भाजपा

    2015 के चुनाव में जदयू के साथ रहे राजद के पाले में यह सीट गई थी। मुद्रिका सिंह जीते थे। हालांकि बीमारी से उनकी मौत के बाद राजद ने उनके बेटे सुदय यादव को 2018 के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया। वे जीत गए। हालांकि इस सीट पर सन 2000 से ही राजद का प्रभुत्व है। बीच में 2010 में जदयू के अभिराम शर्मा निर्वाचित हुए थे।

    1951 में पहली बार इस सीट पर विधानसभा चुनाव हुआ था। शुरुआत से ही इस सीट पर मिला-जुला परिणाम आता रहा है। हालांकि करीब तीन दशकों से यह सीट एक तरह से राजद और जदयू के हाथ में रही हे। यादव बहुल विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण भी हावी रहा है। भूमिहार वोटरों की संख्या भी अच्छी-खासी है।

    अब तक रहे विधायक

    1967 एसएफ हुसैन            कांग्रेस

    1969 हरिलाल प्रसाद सिन्हा   एसएचडी

    1972 हरिलाल प्रसाद सिन्हा   एनसीओ

    1977 रामचंद्र सिंह यादव     जेएनपी

    1980 तारा गुप्ता              कांग्रेस

    1985 सैयद असगर हुसैन    कांग्रेस

    1990 हरिलाल प्रसाद सिन्हा निर्दलीय

    1995 मुद्रिका सिंह यादव जनता दल

    2000 मुनीलाल यादव      राजद

    2005 सच्चिदानंद यादव   राजद

    2010 अभिराम शर्मा      जदयू

    2015 मुद्रिका सिंह यादव राजद

    2018 सुदय यादव        राजद

    कुल मतदाता 2.92 लाख

    पुरुष मतदाता 1.52 लाख

    महिला मतदाता 1.32 लाख