विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केसी त्यागी की JDU से छुट्टी! पार्टी ने कहा- हमारा उनसे आधिकारिक संबंध नहीं

Published: Sat, 10 Jan 2026 12:45 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2026 02:25 PM (IST)

केसी त्यागी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग के बाद जदयू ने उनसे किनारा कर लिया ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी से जदयू ने किनारा कर लिया है। त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा था कि नीतीश कुमार समाजवादी आन्दोलन के अनमोल रत्न हैं। इससे पहले भी कई जीवित राजनेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। त्यागी ने समाजवादी पृष्ठभूमि के संदर्भ स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर की चर्चा की थी, जिन्हें नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत रत्न दिया गया।इससे पहले भी कई नेताओं ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। लेकिन, उन पर कभी जदयू की प्रतिक्रिया नहीं आई।

जदयू ने क्या कहा

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक स्टैंड नहीं हैं।

त्यागी इसे निजी क्षमता में दे रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी ज्यागी जदयू में हैं या नहीं। उनके वक्तव्यों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हालांकि, राजीव रंजन ने त्यागी की ओर से भारत रत्न देने की मांग का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, इसके समय को देख कर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न की मांग को पसंद नहीं किया है। त्यागी का बयान शुक्रवार को आया। जदयू की प्रतिक्रिया शनिवार की सुबह आ गई।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश के आश‍िक हैं केसी; दुरदुराया जाना अच्‍छा नहीं लगा, RJD के सीनियर लीडर ने बताई खास बातें

सीमित हो गई त्यागी की भूमिका

जदयू में केसी त्यागी की भूमिका लगातार सिमट रही है। कभी वे दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और प्रवक्ता हुआ करते थे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की टीम में उन्हें महासचिव और प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया गया।

अभी तक वे जदयू के सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन, राजीव रंजन की शनिवार की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि उनकी यह भूमिका भी समाप्त हो गई है।

यह भी पढ़ें- दोनों भाइयों को मिलना चाह‍िए भारत रत्‍न; राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।