विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा साहब की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं जदयू, छह दिसंबर को पूरे प्रदेश में 'संविधान बचाओ मार्च' का आयोजन

By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 01 Dec 2023 01:24 PM (IST)

Bihar Politics बाबा साहब और संविधान को लेकर बिहार की राजनीति में कई दिनों से बहस चल रही है। जदयू ...और पढ़ें

बाबा साहब की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं जदयू
बाबा साहब की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं जदयू

राज्य ब्यूरो, पटना। बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं है जदयू। पटना में भीम संसद का वृहत आयोजन 26 नवंबर को समाप्त हुआ है और अब जदयू डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रहा है।

जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की देखरेख में यह आयोजन होगा। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी व विधान पार्षद रवींद्र सिंह ने बताया कि पटना में भी पार्टी संविधान बचाओ मार्च का आयोजन कर रही है।

संविधान बचाओ अभियान के बहाने भाजपा पर निशाना

संविधान बचाओ अभियान के बहाने जदयू मुख्य रूप से भाजपा पर निशाना साधता रहा है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है।

संविधान के माध्यम से मिले आरक्षण को खत्म करना चाह रही है। इसे केंद्र में रखकर एक सौ से अधिक जगहों पर लगभग एक साल तक भीम संवाद का आयोजन किया गया। इसके पटना में वृहत स्तर पर भीम संसद का आयोजन पहली बार हुआ। अब संविधान मार्च की तैयारी है।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा संविधान मार्च

संविधान मार्च का आयोजन पूरे प्रदेश में 11 बजे आरंभ होगा। पटना में होने वाले आयोजन के संबंध में बताया गया जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू के नेता व कार्यकर्ता पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से मार्च निकलेगा और हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। कुछ देर तक पार्टी के लोग वहां रहेंगे और फिर मार्च वहीं खत्म हो जाएगा।

जिलों में संविधान बचाओ मार्च पूरे शहर में घूमेगा

सभी जिलों में जदयू का संविधान बचाओ मार्च जदयू की जिला स्तर काम करने वाली अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की देख-रेख में आयोजित होगा। भाजपा द्वारा संविधान को बदलने नारे के साथ लोग आगे बढ़ेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी मार्च में सहभागिता रहेगी।

ये भी पढ़ें -

IAS Car Price: SP से चार लाख अधिक महंगी गाड़ी में चलेंगे DM साहब, मंत्री व हाई कोर्ट के जज के वाहन की कीमत होगी 30 lakh

Munger News: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल