विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 01 Dec 2023 11:36 AM (IST)

Munger Crime News बिहार में अपराधियों के मनसूबे मजबूत होते जा रहे हैं। आरोपितों को पुलिस का भी खौफ नहीं ...और पढ़ें

Munger News: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल
Munger News: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल

जागरण संवाददता, मुंगेर। तारापुर थाना क्षेत्र स्थित नवटोलिया मुहल्ले में शराब तस्करी के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गुरुवार की देर रात हमला कर दिया गया। पुलिस के साथ हाथापाई भी की। इसमें दारोगा महबूब अंसारी और एक जवान को चोटें भी आई।

सात लोगों को किया गिरफ्तार

कुछ लोगों ने पुलिस गिरफ्त से शराब तस्कर रवीश कुमार को छुड़ा लिया। दोनों को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में तारापुर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मनीष यादव सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या बोले थानाध्यक्ष?

तारापुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गुरुवार को शराब के साथ सुमन कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सुमन ने बताया कि वह नवटोलिया के रवीश कुमार और मनीष यादव को शराब बेचता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्करी में संलिप्त रवीश और उसका भाई मनीष भी वहां पर छिपा हुआ है।

इस सूचना पर देर रात दारोगा महबूब अंसारी और होमर्गाड जवान भूदेव सिंह छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस ने तस्कर रवीश को गिरफ्त में ले लिया। शोर-शराबा होने के बाद रवीश के साथ रहने वाले लोगों ने टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया।

रवीश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस ने मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के साथ मारपीट मामले का अलग से केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी जल्द होगी।

ये भी पढ़ें -

IAS Car Price: SP से चार लाख अधिक महंगी गाड़ी में चलेंगे DM साहब, मंत्री व हाई कोर्ट के जज के वाहन की कीमत होगी 30 lakh

Munger News: शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस पदाधिकारी और एक जवान घायल