विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जदयू ने सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए प्रभारी, श्याम व अंकित युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Tue, 16 Feb 2021 06:51 AM (IST)

Bihar Politics बिहार विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन से सबक लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तैयारियों को पुख्‍ता करना ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्‍त किए प्रभारी। फाइल फोटो
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्‍त किए प्रभारी। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन से सबक लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी तैयारियों को पुख्‍ता करना शुरू कर दिया है। जदयू के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आरसीपी सिंह के नेतृत्‍व में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए स्‍टेप बाय स्‍टेप अभियान चलाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल के दिनों में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी से खुद को मुक्‍त कर लिया। पार्टी को फुल टाइमर राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मिलने का फायदा मिल रहा है। इसी कड़ी में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रभारियों की सूची जारी कर दी।

श्‍याम पटेल को दक्षिण बिहार तो अंकित तिवारी को उत्‍तर बिहार का जिम्‍मा

श्याम पटेल व अंकित कुमार तिवारी को युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले में मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लिए संजय कांत सिन्हा, बाढ़ में बृजराज चौहान, बख्तियारपुर में शंभु नारायण सिंह, दीघा में दीपक पटेल, कुम्हरार में प्रमोद कुशवाहा, बांकीपुर में संजय कुमार, पटना साहिब में वकील प्रसाद,  फतुहा में हरेंद्र तांती, दानापुर में अभिषेक सिंह, मनेर में अरविंद निषाद, फुलवारी में नीरज कुमार सिंह, मसौढ़ी में देवेंद्र कुमार लाला, पालीगंज में नीरज कुमार कुशवाहा तथा बिक्रम में मोहित प्रकाश को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।

श्‍वेता विश्‍वास दोबारा महिला जदयू की कमान संभालेंगी

श्याम पटेल को युवा जदयू दक्षिण बिहार का प्रदेश अध्यक्ष तथा अंकित कुमार तिवारी को युवा जदयू उत्तर बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिशन कुमार बिट्टïू युवा जदयू के प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। श्वेता विश्वास को पुन: महिला जदयू का प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रो. सुहेली मेहता को महिला जदयू का प्रभारी बनाया गया है। संजय मालाकार को उत्तर बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रवीण चंद्रवंशी को दक्षिण बिहार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय को इस प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।