Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा से बढ़ी बिहार के प्रति जापान की रुचि

जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एख पत्र लिखा है कि जापान की रुचि बिहार में निवेश करनी की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 01:49 PM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश की यात्रा से बढ़ी बिहार के प्रति जापान की रुचि

पटना [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमत्री नीतीश कुमार की हाल ही में हुई चार दिवसीय जापान यात्रा के दौरान जिन मुद्दों पर उनकी जापान के प्रधानमत्री शिजे एबी व विदेश मत्री तथा नारा के गवर्नर से चर्चा हुई अब उसके फलाफल पर काम होगा। भारत में जापान के राजदूत के स्तर पर इसे देखा जाएगा। जापान के प्रधानमत्री शिजे एबी ने इस बारे में भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरामत्सू को व्यक्तिगत रूप से निर्देश दिया है। केंजी हीरामात्सू ने मुख्यमत्री नीतीश कुमार को इस बारे में पत्र लिखा है।

loksabha election banner

हीरामात्सू ने मुख्यमत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि उनकी जापान यात्रा के बारे में उन्हें यह जानकारी मिली है कि वह काफी लाभकारी रही है। जापान के राजदूत ने यह लिखा है कि यह प्रसन्नता की बात है कि मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने अपनी जापान यात्रा के क्रम में नारा और हिरोशिमा की यात्रा की। इस यात्रा से जापान के इतिहास और हमारे आत्मिक सबधों में और प्रगाढ़ता आयी है। मेरी यह सोच है कि नारा के गवर्नर सोगो आरई से मुख्यमत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान रचनात्मक विमर्श हुआ। इस चर्चा के बाद नारा प्रीफेक्चर और बिहार के साथ सबधों में नजदीकी आएगी। हीरामात्सू ने कहा कि बौद्ध हेरिटेज से समृद्ध इन दोनों प्रदेश के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा। अपनी ओर से हम सहयोग को तैयार खड़े हैं।

जापान के राजदूत ने मुख्यमत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि जापान के लिए बिहार का विशेष महत्व है क्योंकि हमारे बीच न केवल सास्कृतिक और धार्मिक साझेदारी है बल्कि सपर्कता के लिहाज से भी यह नीतिगत महत्व का विषय है। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में यह निरंतर सहयोग बिहार और जापान के बीच आर्थिक के साथ-साथ सास्कृतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा। जापान के राजदूत सहयोग के सयुक्त प्रयास को लेकर जल्द ही मुख्यमत्री से मुलाकात भी करेंगे।

जापान यात्रा पर गए थे सीएम

18 फरवरी को मुख्यमत्री एक प्रतिनिधिमडल के साथ चार दिवसीय यात्रा पर जापान गए थे। उक्त प्रतिनिधिमडल में पथ निर्माण मत्री नदकिशोर यादव सहित कई महकमों के प्रधान सचिव व मुख्यमत्री सचिवालय के आला अधिकारी शामिल थे। उन्नीस फरवरी को मुख्यमत्री ने जापान के प्रधानमत्री शिजे एबी से टोक्यो में मुलाकात की थी। इसके पूर्व 19 फरवरी को ही मुख्यमत्री ने जापान के विदेश मत्री टारो कोनो से भी भेट की थी।

-------------------

'जापान के लिए बिहार का विशेष महत्व है क्योंकि हमारे बीच न केवल सास्कृतिक और धार्मिक साझेदारी है बल्कि सपर्कता के लिहाज से भी यह नीतिगत महत्व का विषय है।'

केंजी हीरामत्सू, राजदूत, जापान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.