विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानकी मंदिर उड़ाने की साजिश नाकाम, 20 धराए

By Mrityunjay Kumar Edited By:
Published: Fri, 12 Dec 2014 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 12 Dec 2014 10:22 AM (IST)

जनकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध जानकी मंदिर को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। नेपाल में बीस संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए।

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर। जनकपुर धाम स्थित प्रसिद्ध जानकी मंदिर को उड़ाने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। नेपाल में बीस संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। पता चला है कि छह दिसंबर को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर एवं 13 दिसंबर को जानकी मंदिर में धार्मिक आयोजन के क्रम में धमाके की योजना थी। आतंकियों के अलकायदा से संंबंध होने की आशंका है। इस संबंध में जांच चल रही है।

इधर, भारतीय सीमा के साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी हाई अलर्ट करा दिया गया है। इसके साथ ही नेपाल सीमा से सटे बिहार के सीमाई क्षेत्र मोतिहारी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिलों के चर्चित मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया को सतर्क कर दिया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार संदिग्धों में 12 भारतीय, छह पाकिस्तानी व दो नेपाली शामिल हैं। गिरफ्तारी काठमांडू के विभिन्न स्थानों से हुई है। बताते चलें कि नेपाली सुरक्षा एजेंसी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक सप्ताह से चल रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत इन सभी को धर दबोचा गया। काठमांडू के महानगरीय पुलिस आयुक्त विज्ञान राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।