विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिरहुत शिक्षक सीट पर जन सुराज का यू-टर्न, भूषण झा की बगावत के बाद श्याम नंदन यादव को टिकट

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:06 PM (IST)

जन सुराज पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भूषण झा की बगावत के बाद अपना प्रत्याशी बदल दिया है। ...और पढ़ें

त‍िरहुत श‍िक्षक न‍िर्वाचन क्षेत्र के प्रत्‍याशी बनाए गए श्‍याम नंदन यादव को शुभकामना देते प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज भारती। सौ-पार्टी

त‍िरहुत श‍िक्षक न‍िर्वाचन क्षेत्र के प्रत्‍याशी बनाए गए श्‍याम नंदन यादव को शुभकामना देते प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज भारती। सौ-पार्टी

HighLights

  1. जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी बदला।

  2. भूषण झा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

  3. श्याम नंदन यादव अब जन सुराज के नए उम्मीदवार होंगे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रत्याशी बदल दिया है।

पार्टी ने शिक्षक नेता भूषण झा की बगावत के बाद अब श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी घोषणा की।

इससे पहले जन सुराज ने भूषण झा को तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया था। घोषणा के करीब 24 घंटे बाद ही भूषण झा ने पार्टी के फैसले के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।

शुक्रवार को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने जन सुराज छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

समीक्षा बैठक के बाद भूषण झा ने लगाए आरोप

भूषण झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समीक्षा बैठक के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि जब वह बैठक में अपनी बात रख रहे थे, तब उनके साथ मौजूद शिक्षकों को रिकॉर्डिंग करने से रोक दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि उनकी बात मीडिया तक नहीं पहुंचे, इसके लिए दबाव बनाया गया और उन्हें तय पटकथा के अनुसार बोलने के लिए कहा गया।

भूषण झा ने कहा कि उन्हें यह व्यवहार आपत्तिजनक लगा। साथी शिक्षकों से विचार-विमर्श के बाद उन्होंने जन सुराज छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

बैठक में प्रत्याशी का नाम नहीं लेने से बढ़ी हलचल

समीक्षा बैठक के दौरान उस समय भी चर्चा तेज हो गई, जब प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में तिरहुत शिक्षक सीट के प्रत्याशी के नाम का उल्लेख नहीं किया।

भूषण झा के अनुसार, बैठक में कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने के तौर-तरीकों को देखकर उन्हें लगा कि संगठन को अभी चुनावी प्रशिक्षण की जरूरत है।

मुजफ्फरपुर में शिक्षकों के बीच पहुंचे प्रशांत किशोर

प्रत्याशी बदलने के घटनाक्रम के बीच प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर और मिठनपुरा में अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं और उनके मुद्दों को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।

प्रशांत किशोर ने सभी श्रेणी के शिक्षकों को उचित सम्मान देने, सातवां वेतनमान देने तथा वित्तरहित और वित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने का दावा किया। 

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी में बगावत, भूषण झा निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव