Move to Jagran APP

जागरण प्रश्न पहर : स्‍वच्‍छता एप पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत, 48 घंटे के अंदर जरूर होगी सफाई

दैनिक जागरण के साप्‍ताहिक कार्यक्रम प्रश्न पहर में पटना नगर निगम की अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला ईरानी और अपर नगर आयुक्त (स्थापना एवं योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने पटनावासियों के सवालों के जवाब दिए। उन्‍होंने शहर की स्‍वच्‍छता तथा अतिक्रमण की समस्‍याएं दूर करने के आश्‍वासन दिए।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 04:51 PM (IST)
जागरण प्रश्न पहर : स्‍वच्‍छता एप पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत, 48 घंटे के अंदर जरूर होगी सफाई
पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त देवेंद्र प्रसाद तिवारी एवं शीला ईरानी। तस्‍वीर: जागरण।

पटना, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'प्रश्‍न प्रहर' में बुधवार को आइपीएस अधिकारी व पटना नगर निगम की अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला ईरानी (Shila Irani) तथा अपर नगर आयुक्त (स्थापना एवं योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी (Devendra Prasad Tiwari) ने शिरकत की। दोनों अधिकारियों ने पटनावासियों के हर तरह के सवालों के जवाब दिए। आइए जानते हैं नागरिकों के सवालों के अधिकिारियों के जवाब।  

loksabha election banner

सफाई नियमित रूप से नहीं होती है, सड़क पर राबिश गिरने से परेशानी है।

- वार्ड 11 से बंटी कुमार, एसके नगर से आलोक।  

- पटना नगर निगम सफाई से जुड़े सभी तरह के मामलों का निष्पादन अधिकतम 48 घंटे के अंदर कर रहा है। आप सिटी ऑफ पटना या स्वच्छता एप पर शिकायत दर्ज कराएं। इसकी ऑनलाइन निगरानी होती है। आपके मोहल्ले में नगर निगम की टीम जाएगी।

कचरा वाली गाड़ी के बदले पार्क में लोग फेंकते हैं कचरा, गंदगी से परेशान हैं हमलोग।

- हीरालाल साह, 70 एमआईजी, कंकड़बाग एवं अमरेंद्र कुमार, राजाबाजार।

- आपलोग भी लोगों को जागरूक करें। इंदौर जैसा पटना को देखना है तो हर नागरिक को आगे आना होगा। किसी भी स्थिति में कचरा फेंकने की अनुमति नहीं है। नागरिकों को रोक-टोक करनी होगी। तब आदतों में सुधार होगा। नगर निगम अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। लोगों से डोर टू डोर गाड़ी में कचरा डालने की आदत डालें। खुले स्थान को पार्क के रूप में विकसित कराया जाएगा। शौचालय का भी निर्माण करा दिया जाएगा।

चौक-चाौराहे पर शौचालय का निर्माण कराया जाए।

- नवल किशोर साह, कुम्हरार

- शहर के 400 से अधिक स्थानों पर शौचालयों का निर्माण हो गया है। इनका नि:शुल्क उपयोग करें। नगर निगम अपनी तरफ से सफाई का व्यवस्था कर रहा है। शहर में कई जगह और शौचालय और मूत्रालय का निर्माण कराया जा रहा है।

स्टेशन रोड में जगह-जगह यूरिनल करने पर लगवाएं रोक।

- निखिल कुमार, स्टेशन रोड एवं अजय कुमार, हरेंद्र प्रताप।

- चिरैयाटांड पुल से लेकर जीपीओ गोलंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस क्षेत्र में कई स्थानों पर शौचालय बन गए हैं। इसके बाद भी लोग बाहर में ही मूत्र त्‍याग कर रहे हैं। दुकानदारों को भी इस तरह की गंदगी को रोकने के लिए आगे आना होगा। दंड भी लगाया जाएगा। लोग शौचालय का नि:शुल्क इस्तेमाल करें।

लंबे समय के बाद सड़क बनी, फिर कर दी गई खुदाई।

- अश्वनी कुमार पोद्दार, वार्ड 57।

- बुडको से बात करके जल्द सड़क का पुन: निर्माण करा दिया जाएगा। आपके घर की पानी निकासी पाइपलाइन को मुख्य नाला से जोड़ दिया जाएगा।

माता-पिता की मृत्यु हो गई है। मोटेशन मेरे नाम कैसे होगा?

- दीपक, कंकड़बाग।

- आपके भाई और बहन होंगे तो उनकी लिखित रूप से सहमती देनी पड़ेगी। उसके बाद आपके नाम पर मोटेशन हो सकता है। आप नगर निगम के अंचल राजस्व अधिकारी से मिलकर पूरी जानकारी ले लें।

ऊंचा-नीचा गली-नाली के निर्माण से समस्या गहराएगी।

- हरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड 54, बिस्कोमान गोलंबर

आपके गली को नगर निगम की टीम जाएगी।

पटना जंक्शन पर महावीर मंदिर से सटे दुकानों के कारण हो रही अपवित्रता, दूर कराएं।

- मदनजीत प्रसाद, सरिस्ताबाद।

- मंदिर से सटे खाने-पीने की दुकानों को यथाशीघ्र हटवा दिया जाएगा। आपका सुझाव बेहतर है।

मेरे घर का होल्डिंग टैक्स 40 वर्षों से नहीं लिया गया है। व्यवस्था कब सुधरेगी?

- आनंद कुमार, एसके नगर

आपके घर टैक्स वसूलने वाली टीम जाएगी। आपका सुझाव पर बेहतर है। नगर निगम जांच करा रही है। साथ ही जुर्माना के साथ होल्डिंग टैक्स भी वसूल रही है। जो दायरे में नहीं आए हैं, वे अपना टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम से संपर्क करें।

मंदिरी नाला और आसपास अतिक्रमण के कारण चलना मुश्किल हो गया है।

- देवेंद्र, नाथ, मंदिरी

शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। नागरिक इसमें साथ दें। अतिक्रमण करने वालों को जागरूक भी किया जाएगा। नगर निगम नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहा है।

घर में लगा है नल, नहीं आता है पानी।

- संजय कुमार, वार्ड 22-सी

आपके घर के पास जांच होगी। आपको जल्द पानी मिलने लगेगा।

टेंडर होने के बाद भी गली-नाली नहीं बन रहा है।

- सत्यजीत कुमार, करबिगहिया

स्थल विवादित है। दो बार निविदा हो चुकी है। दोनों पक्षों के साथ बात करके समाधान निकाला जाएगा।

मेरे मोहल्ले की सड़क का निर्माण कब पूरा होगा?

- विजय शंकर श्रीवास्तव, निराला नगर।

आपके मोहल्‍ले में 1.95 करोड़ की योजना है। इसकी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी।

मेरे इलाके में नियमित फॉगिंग नहीं होती है।

- रामजी शर्मा, कंकड़बाग

- फॉगिंग नियमित होगी। व्यवस्था में सुधार की गई है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.