विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा: तेजस्वी -तेजप्रताप अब बड़े हो गए

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:01 PM (IST)

पटना में आद्री के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी विशेष विमान से पटना पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली चले गए।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा: तेजस्वी -तेजप्रताप अब बड़े हो गए
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा: तेजस्वी -तेजप्रताप अब बड़े हो गए

पटना [जेएनएन]। आद्री के सम्मेलन में पटना आए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दिक्कतों के बावजूद बिहार और झारखंड अभी अच्छा कर रहे हैं। खासकर बिहार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल के वर्षों में बिहार का ग्रोथ रेट 10.5 प्रतिशत रहा है, जो बहुत सराहनीय है। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत बदलाव लाया है। 

उन्होंने कहा कि मैं इससे पहले भी कई बार इस प्रेरणा देने वाले राज्य में आकर प्रेरित हो चुका हूं। यहीं चंद्रगुप्त मौर्य ने मॉर्डन स्टेट का कन्सेप्ट दिया था। यह भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की धरती है। नालंदा और विक्रमशिला ज्ञान के ऐसे दो पीठ थे, जहां चार सभ्यताओं-ग्रीक, पर्शियन, चाइनीज एवं इंडियन, का संगम रहा। बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी से 1912 में अलग हुआ था और फिर 2000 में इसका बंटवारा हुआ और झारखंड बना। दोनों ही राज्यों में कई समानताएं हैं। 

तेजस्वी बहुत छोटे थे तब मिलने आए थे
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस बात का भी जिक्र किया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जब बहुत छोटे थे, तब उनसे मिलने उनके कार्यालय आए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि तब मैं योजना आयोग का जब उपाध्यक्ष था, तब लालू प्रसाद मुख्यमंत्री की हैसियत से मिलने आए थे। आठवीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दिलाने के संबंध में जब वह आए थे तो तेजस्वी एवं तेजप्रताप को भी लेकर आए थे। दोनों बहुत छोटे थे, उन्हें यह बात याद भी नहीं होगी। मैंने उन्हें चॉकलेट दिया था।

BJP MLA की जुबान फिसली, कहा- PM मोदी को छपास की बीमारी
पांच दिनों में होंगे 52 सत्र
पांच दिनों के इस सम्मेलन में 52 सत्र होंगे जिन्हें देश-विदेश से आए विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। बिहार एवं झारखंड के ऐतिहासिक, आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक पहलुओं पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।  26 मार्च को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा भाग लेंगे। अंतिम दिन 28 मार्च को समापन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।