विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बच्चों को भी आसानी से समझ आएगा संविधान, पटना में शिक्षा मंत्री ने लॉन्च हुआ देश का पहला 'बाल संस्करण'

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:50 AM (IST)

पटना में 'भारत का संविधान-बाल संस्करण' का लोकार्पण किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को सरल भाषा में संविधान से जोड़ना है।

'भारत का संविधान-बाल संस्करण' का पटना में लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। (सोशल मीडिया)

'भारत का संविधान-बाल संस्करण' का पटना में लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पटना में 'संविधान-बाल संस्करण' का हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण।

  2. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया इसका विमोचन।

  3. छात्रों को सरल भाषा में संविधान से जोड़ने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, पटना। संविधान दिवस पर देश में पहली बार तैयार किए गए 'भारत का संविधान-बाल संस्करण' का पटना में लोकार्पण किया गया।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसका विमोचन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को सरल भाषा में देश के सर्वोच्च कानून से जोड़ना है।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है, जब संविधान दिवस पर 'भारत का संविधान-बाल संस्करण' का लोकार्पण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक को भारतीय संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना नितांत आवश्यक है।

लोकतंत्र की मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि हमारे नागरिक संविधान को केवल कानून की एक किताब के रूप में न देखें, बल्कि उसे अपने जीवन और व्यवहार का मार्गदर्शक मानें।

छात्र जीवन से ही बच्चों में संविधान की समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस दिशा में एक सार्थक और अलग कार्य करने की आवश्यकता महसूस हुई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

बाल संस्करण के संपादक एवं पटना हाईकोर्ट के उप निबंधक राजेश कुमार दूबे ने कहा कि संविधान की यह बाल-मैत्रीपूर्ण प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों को संविधान से गहराई से जोड़ने में मदद करेगी।

इस विशेष संस्करण को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों की समझ के अनुरूप बेहद आसान तरीके से तैयार किया गया है। यह पुस्तक हर आयु वर्ग के लोगों को अपने अधिकारों और जनसामान्य से जुड़े संवैधानिक नियमों को समझने में मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इसका लोकार्पण हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में किया गया है, जबकि देश के हर प्रांत के लोग इसे अपनी मातृभाषा में पढ़ सकें, इसके लिए अन्य भारतीय भाषाओं में भी इसे शीघ्र प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- खुद का बिजनेस शुरू कर कमाने का मौका: बिहार में आटा, मसाला और अचार की फैक्ट्री लगाने पर मिलेगी 35% सब्सिडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।