Move to Jagran APP

पटना में सुबह छाई धुंध के बाद सूरज की तपिश से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

पटना में बढ़ती गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मई तक राहत नहीं मिलने वाली है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 12:17 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 12:17 PM (IST)
पटना में सुबह छाई धुंध के बाद सूरज की तपिश से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

पटना, जेएनएन। पटना में शरीर जला देने वाली आग निकल रही है। सूरज पूरे रौब पर है। चंद मिनट के लिए बाहर निकलना दूभर हो जा रहा है। दिन में धूप और रात में उमस से परेशानी पढ़ती जा रही है। रविवार को थोड़ी राहत छुट्टी के दिन की वजह से हो रही है। पटना का पारा सुबह 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम में ये आंकड़ा 23.4 पर है। इसी तरह गया का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। अधिकतम में 23.2 है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

गंगा क्षेत्र में पड़ सकता है तूफान का असर

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तूफान का असर बिहार के गंगा क्षेत्र में पड़ने की संभावना है। पूर्णिया, फॉरबिसगंज, किशनगंज और आसपास के इलाके में बादल छाने के कारण तापमान में कमी आएगी। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, राजगीर सहित दक्षिण बिहार में 2 मई तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

इधर शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.