विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 06 Sep 2018 02:51 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 10:52 PM (IST)

आयकर विभाग की टीम उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर पर छापेमारी कर रही है। रेखा मोदी ...और पढ़ें

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर इनकम टैक्स की छापेमारी
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

पटना [जेएनएन]। सृजन घोटाला मामले में आयकर विभाग की टीम ने पटना में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की बहन रेखा मोदी के घर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद आयकर विभाक की टीम रेखा मोदी के घर पहुंची और छापेमारी कर रही है। उनका घर पटना के एसपी वर्मा रोड में है।

रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक  के जरिए आभूषणों की खरीद की। रेखा मोदी के एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आयकर की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस की टीम भी आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद है।

रेखा मोदी का सृजन घोटाले की मुख्य आरोपी मनोरमा देवी से मधुर संबंध जगजाहिर है। हालांकि, इस मामले में सुशील मोदी ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरा रेखा मोदी से कोई लेना-देना नहीं है। 

सुशील मोदी ने कहा था-साक्ष्य मिलने पर रेखा के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई

चचेरी बहन रेखा मोदी का नाम सृजन घोटाले में आने पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कि कहा था कि सीबीआइ या फिर किसी अन्य जांच एजेंसी को रेखा मोदी के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलता है, तो रेखा पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि रेखा मोदी मेरी दो दर्जन चचेरी, फुफेरी और मौसेरी बहनों में एक हैं। रेखा मोदी ने मेरे उप मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे ऊपर जुलाई 2010 में घरेलू हिंसा का एक झूठा केस कर दिया था। व्यवहार न्यायालय में दर्ज इस मामले  को न्यायालय ने खारिज कर दिया था। न्यायालय के उक्त आदेश के खिलाफ रेखा मोदी ने अपील दायर किया हुआ है।

रेखा मोदी 2010 में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी नितिन नवीन के खिलाफ चुनाव मैदान में आ गईं। उस समय भी वह उप मुख्यमंत्री थे। वर्ष 2010 में रेखा मोदी ने पटना में तैनात एक महिला डीएसपी शीला ईरानी की वर्दी फाड़ दी थी। इस कांड में उन पर मुकदमा हुआ और गिरफ्तार भी की गई थीं। वह एक हफ्ते तक जेल में रहीं। रेखा मोदी के खिलाफ लगभग एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे विभिन्न न्यायालयों में चल रहे हैं।