विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेनामी सपंत्ति मामले में लालू फैमिली को झटका, राबड़ी-हेमा के प्लॉट किए गए जब्त

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Thu, 31 Jan 2019 10:33 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 31 Jan 2019 10:49 PM (GMT+05:30)

लालू फैमिली को बेनामी संपत्ति मामले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक और झटका दिया है।

बेनामी सपंत्ति मामले में लालू फैमिली को झटका, राबड़ी-हेमा के प्लॉट किए गए जब्त
बेनामी सपंत्ति मामले में लालू फैमिली को झटका, राबड़ी-हेमा के प्लॉट किए गए जब्त

पटना [जेएनएन]। लालू फैमिली की बेनामी संपत्ति मामले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक और झटका दिया है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति मामले में राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव की अवैध संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है. 

मिल रही जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एडजुकेटिंग ऑथरिटी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसके बाद अब जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी बेटी हेमा यादव के दोनों प्लॉटों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने कब्जे में ले लेगी। 

कहा जा रहा है कि दोनों को ये प्लॉट गिफ्ट में दिये गए थे। सूत्रों की मानें तो जब्त किए जाने वाले प्लॉटों में पटना के सगुना मोड़ के पास ढाई डिसमिल का एक प्लॉट है, जबकि पौने आठ डिसमिल के दो प्लॉट फुलवारी शरीफ के निकट धनौत में हैं. यह भी कहा जा रहा है कि सगुना मोड़ के निकट की जमीन हृदयानंद चौधरी के नाम पर थी, जबकि धनौत की जमीन ललन चौधरी के नाम पर थी. 

हृदयानंद वर्तमान में रेलवे में फोर्थ ग्रेड स्टाफ है तथा राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पोस्टेड है। वहीं ललन चौधरी विधानसभा में कार्यरत है। ललन भी फोर्थ ग्रेड स्टाफ है। बताया जाता है कि जब्ती से पहले राबड़ी देवी और हेमा यादव से इनकम टैक्स ने कई सवाल किये, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. खास बात कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को गिफ्ट देनेवाले दोनों स्टाफ के पास कोई अपना घर नहीं है. दोनों ही किराये के मकान में रहते हैं.