Move to Jagran APP

बिहार: डिप्रेशन में था सिपाही, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

मधेपुरा में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी नहीं मिलने से सिपाही डिप्रेशन में था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 08:31 PM (IST)
बिहार: डिप्रेशन में था सिपाही, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत
बिहार: डिप्रेशन में था सिपाही, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत

मधेपुरा [जेएनएन]। छुट्टी नहीं मिलने से आहत ड्यूटी पर तैनात सिपाही चंद्रमोहन सिंह (50) ने शनिवार को खुद को गोली मार ली। वह सिंहेश्वर स्थित पुलिस लाइन में मैगजीन ड्यूटी पर तैनात था। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला था।

loksabha election banner

मृतक सिपाही के पुत्र बिट्टू कुमार ने बताया कि उनके पिता चंद्रमोहन सिंह बीमार थे। उनका डायबटीज व बीपी काफी बढ़ गया है। इस कारण वे पिछले पांच दिनों से छुट्टी मांग रहे थे। लेकिन विभाग के द्वारा उन्हें छुट्टी नहीं दिया गया। इस कारण वे डिप्रेशन में थे।

शनिवार को ड्यूटी के दौरान ही उन्हाेंने अपने राइफल से 11:20 बजे एक गोली टुड्डी पर मार ली। जो सर से निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल एसपी संजय कुमार व डीएसपी वशी अहमद पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि चंद्रमोहन सिंह पुलिस लाइन के पास ही किराये पर रहता था। उनके साथ दो पुत्र व पत्नी रहती थी। लेकिन कुछ दिन पहले पत्नी गांव गई हुई थी। रोजाना सुबह 10 बजे से 12 बजे तक इन्हें मैगजीन ड्यूटी पर लगाया गया थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.