Move to Jagran APP

हाजीपुर में झंंडोत्‍तोलन के बाद लौट रहे अधेड़ को मारी गोली, पुराने विवाद में घटना को दिया अंजाम

गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया पंचायत में एक अधेड़ को बदमाशों गोली मार दी। घायल तेरसिया पंचायत के विद्या राय को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:03 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 03:07 PM (IST)
हाजीपुर में झंंडोत्‍तोलन के बाद लौट रहे अधेड़ को मारी गोली, पुराने विवाद में घटना को दिया अंजाम
पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली। सांकेतिक तस्‍वीर

हाजीपुर, जागरण संवाददाता। गंगा ब्रिज थाना के तेरसिया पंचायत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्‍वजारोहण के बाद लौट रहे एक अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल तेरसिया पंचायत के विद्या राय हैं। सीने में गोली लगने के बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ राघव दयाल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए। विद्या राय को सीने में दाहिनी ओर एक गोली मारी गई है। हाजीपुर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना के पीछे वार्ड सचिव चुनाव का विवाद बताया जाता है। 

loksabha election banner

वार्ड सचिव चुनाव को लेकर हुआ था विवाद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेरसिया पंचायत में वार्ड संख्या 14 में वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर एक सप्ताह पूर्व विद्यालय में विवाद हुआ था। तब लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन इससे विरोधी पक्ष काफी खफा था। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उसे विवाद को लेकर गोली मारी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पंचायत भवन के निकट स्‍कूल में झंडाेत्‍तोलन में शामिल होने विद्या राय गए थे। झंडोत्‍तोलन के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्‍ते में घेरकर उन्‍हें गोली मार दी गई।

सीने में गोली मार भागे हमलावर 

गोली सीने में लगने पर विद्या राय गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राघव दयाल वहां पहुंच गए। घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्‍होंने बताया कि पूर्व के विवाद में गोली मारी गई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। पीड़‍ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.