Move to Jagran APP

मंडप से गायब हुआ दूल्हा तो रोने लगी दुल्हन, पुलिस ने कहा- ढूंढकर लाएंगे उसे

जयमाल हो जाने के बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता से तीन लाख कैश दहेज में मांगा। जब दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो दूल्हा गायब हो गया और दुल्हन एक कोने में रोने लगी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 26 Feb 2018 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 11:52 PM (IST)
मंडप से गायब हुआ दूल्हा तो रोने लगी दुल्हन, पुलिस ने कहा- ढूंढकर लाएंगे उसे
मंडप से गायब हुआ दूल्हा तो रोने लगी दुल्हन, पुलिस ने कहा- ढूंढकर लाएंगे उसे

पटना [जेएनएन]। गाजे-बाजे के साथ दूल्हा शादी करने पहुंचा और जयमाल के बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता से अचानक तीन लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए कहा कि पैसे दो तो शादी होगी। दुल्हन के पिता ने तुरत पैसे देने में असमर्थता जाहिर की। इसके तुरत बाद पता चला कि मंडप से दूल्हा गायब हो गया।

loksabha election banner

दुल्हन अपने अरमानों के सपने सजाए बैठी रह गई और शादी की धूमधाम वाले घर में सन्नाटा पसर गया। घटना शनिवार की देर रात की है जहां सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में देर रात दहेज की राशि नहीं मिलने पर लालची दूल्हा मंडप से फरार हो गया तो ग्रामीणों ने वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दूल्हे के पिता समेत चार को हिरासत में ले लिया। 

जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी विशेश्वर चौधरी के पुत्र सुनील कुमार की शादी शनिवार को सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी अशोक चौधरी की पुत्री के साथ होने वाली थी। समारोह की धूम थी। वर पक्ष वाले गाजे-बाजे के साथ पहुंच चुके थे।

द्वार पूजा के बाद जयमाल की रस्म पूरी हुई। इसके बाद दूल्हे ने लड़की के पिता से तीन लाख रुपये की मांग की। कन्या के पिता ने जब पैसे देने में असमर्थता जाहिर की तो दूल्हा सुनील कुमार अचानक फरार हो गया। दूल्हे के गायब होते ही कन्या पक्ष के परिजनों में हड़कंप मच गया। शहनाई की गूंज थम गई। लोग दूल्हे को खोजने लगे। इसके बाद कन्या पक्ष के ग्रामीणों ने वर पक्ष को बंधक बना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बंधक लोगों को थाने ले आई। 

इधर घटना के बाद बीए पार्ट वन में पढऩे वाली दुल्हन घर के कोने में गुमसुम होकर बैठ गई। वहीं पिता अशोक चौधरी एवं लड़की की मां दहेज लोभियों  के इस व्यवहार से क्षुब्ध हो सिसक रहे थे। पुलिस द्वारा वर पक्ष के लोगों को हिरासत में लेने पर कन्या पक्ष के परिजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण इस आस में थाने पहुंचे कि शायद लड़का आ जाएगा। दुल्हन के हाथ पीले होंगे। रविवार की देर शाम तक वे थाने में जमे थे।    

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दूल्हे के पिता विशेश्वर चौधरी, बहनोई सुनील कुमार, बड़े भाई अनिल कुमार एवं चाचा रविन्द्र कुमार चौधरी को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के लोग शादी करवाने हेतु प्रयासरत हैं। लड़की के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.