Move to Jagran APP

बिहार में मौसम ने बदली करवट, गिरा तापमान, दीपावली में हो सकती है बारिश

बिहार में दिवाली का मजा बादल और बारिश किरकिरा कर सकते हैं। प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 09:54 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 05:24 PM (IST)
बिहार में मौसम ने बदली करवट, गिरा तापमान, दीपावली में हो सकती है बारिश

पटना, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से फिलहाल पूरे राज्य के आकाश में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने के आसार हैं। राज्य के पूर्वी भागों में तेज बारिश की उम्मीद है। 

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा हुआ है। इसके कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की ओर बढऩे की उम्मीद है। चक्रवात का असर असम से लेकर बिहार तक होने की उम्मीद है। 

खाड़ी में चक्रवात उठने के कारण राज्य के वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी के आकाश में दिनभर बादल छाए रहे। शाम को तो राजधानी में बूंदाबांदी भी हुई। इससे राजधानी के तापमान में गिरावट आई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 एवं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया एवं भागलपुर के तापमान में भी कमी आई। शुक्रवार को गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.