Move to Jagran APP

भोजपुर में भरी पंचायत में अधेड़ के पेट में चाकू गोदा, आंत निकल आई बाहर

शाहपुर थाना के बड़की सहजौली गांव निवासी सूर्य साह सोमवार की सुबह ही अपनी बुआ के घर भुसौला गांव में संपत्ति बंटवारे का विवाद सुलझाने गए थे। पंचायती के दौरान ही वाद-विवाद हो गया। फुफेरे भाइयों ने भरी पंचायत में चाकू घोंप दिया।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:36 PM (IST)
भोजपुर में  भरी पंचायत में अधेड़ के पेट में चाकू गोदा, आंत निकल आई बाहर
पंचायती के दौरान रिश्‍तेदारों ने ही चाकू घाेंपा, सांकेतिक तस्‍वीर ।

आरा, जेएनएन। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना के भुसौला गांव में सोमवार (23 नवंबर) की सुबह अपने ही अपनों के खून के प्यासे बन गए।  रिश्ते तार-तार हो गए ।  रिश्तेदारी में गए एक अधेड़ को बेरहमी से चाकू से गोद दिया गया। हमले में पेट की आंत बाहर निकल गई । सदर अस्पताल, आरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने तत्काल सर्जरी की आवश्यकता जताई हैं। हमला करने का आरोप अपने ही फुफेरे भाइयों पर हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही हैं। घायल 55 वर्षीय सूर्य साह उर्फ सुरज साह शाहपुर थाना के बड़की सहजौली गांव के निवासी हैं। पेट में गंभीर जख्म पाया गया है।

loksabha election banner

बुआ के घर बंटवारे के विवाद सुलाने गए थे हो गया खूनी संघर्ष

बताया जाता हैं कि शाहपुर थाना के बड़की सहजौली गांव निवासी सूर्य साह सोमवार की सुबह ही अपनी बुआ के घर भुसौला  गांव में संपत्ति बंटवारे का विवाद सुलझाने गए थे। पंचायती के दौरान ही वाद-विवाद हो गया।  जिसके बाद विवाद सुलझाने गए सूर्य साह के पेट में चाकू घोंप दिया गया। जिससे पेट का आंत बाहर निकल गया। घायल के स्वजनों के अनुसार फुफेरे भाइयों का विवाद अपने ही मां से था। सरपंच की मौजूदगी में सुबह पहर विवाद सुलझा जा रहा था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस

इधर, भुसौला गांव में झड़प की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस वहां पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही हैं। पंचायती के दौरान झड़प हुई हैं। झड़प में घायल सूर्य साह की फुफेरी बहन गांगो देवी को भी चोटें आई है। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.