यात्रीगण के लिए जरूरी सूचना, पटना-बरौनी मेमू आज से पांच मिनट देरी से चलेगी Patna News
बरौनी- पटना-बरौनी मेमू सवारी गाड़ी का तकनीकी कारणों से पटना व हाजीपुर के बीच ठहराव समय संशोधित किया गया है। एेसे में समय परिवर्तन भी हुआ है।
पटना, जेएनएन। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। बरौनी- पटना-बरौनी मेमू सवारी गाड़ी का तकनीकी कारणों से पटना व हाजीपुर के बीच ठहराव समय संशोधित किया गया है। हाजीपुर से बरौनी के बीच यह पहले की तरह चलेगी। बुधवार से यह ट्रेन पटना जंक्शन से 8.10 की बजाय 8.20 बजे रवाना होगी और हाजीपुर 9.20 बजे की बजाय 9.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन बरौनी से 13.45 बजे खुलकर हाजीपुर 18.10 बजे आएगी और 18.12 बजे प्रस्थान कर जाएगी। पटना जंक्शन पर यह 19.45 बजे के बजाय 19.20 बजे पहुंचेगी।
संशोधित समय के मुताबिक यह टेन पटना जंक्शन से 8.20 बजे खुलकर 8.27 बजे सचिवालय हाल्ट, 8.32 बजे फुलवारीशरीफ, 8.45 बजे पाटलिपुत्र, 8.52 बजे दीघा ब्रिज, 9.04 बजे पहलेजा घाट, 9.14 बजे सोनपुर, 9.25 बजे हाजीपुर एवं 13.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह बरौनी से 13.45 बजे खुलकर 18.10 बजे हाजीपुर, 18.21 बजे सोनपुर, 18.32 बजे पहलेजा घाट, 18.44 बजे दीघा ब्रिज, 18.50 बजे पाटलिपुत्र, 19.04 बजे फुलवारीशरीफ, 19.09 बजे सचिवालय हाल्ट एवं 19.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।