Move to Jagran APP

कोहरे का असरः डेढ़ दर्जन विमान विलंबित, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें सात-सात घंटे लेट

बिहार में पड़ रहे घने कोहरे के कारण फ्लाइट के साथ ही ट्रेनों के परिचालन में लेट-लतीफी बढ़ गई है। वीआइपी ट्रेनें भी सात-सात घंटे लेट चल रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 08:04 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 08:04 AM (IST)
कोहरे का असरः डेढ़ दर्जन विमान विलंबित, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें सात-सात घंटे लेट
कोहरे का असरः डेढ़ दर्जन विमान विलंबित, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें सात-सात घंटे लेट

पटना, जेएनएन। कोहरे के असर से लगातार विमान का परिचालन प्रभावित हो रहा है। फ्लाइट के साथ ही ट्रेनों के परिचालन में लेट-लतीफी बढ़ गई है। पटना से उड़ान भरने वाले 10 विमान लगभग आधे से तीन घंटे तक लेट पहुंचे। पटना से नई दिल्ली जाने वाली 12310 राजधानी एक्सप्रेस व 12393 संपूर्ण क्रांति जैसी ट्रेनें पटना जंक्शन से सही समय पर खुलने के बावजूद दिल्ली पहुंचते-पहुंचते पांच से सात घंटे तक लेट हो जा रही हैं।

loksabha election banner

 विमान संख्या          लेट

--------------------

6ई 634               60 मिनट

एसजी 376             164 मिनट

एसजी 787             46 मिनट

6ई 982                 25 मिनट

एसजी 731              105 मिनट

एआइ 407              70 मिनट

6ई 902                35 मिनट

एआइ 415             50 मिनट

एसजी 768             54 मिनट

यूके 715               32 मिनट

6ई 7717              60 मिनट

एसजी 377             170 मिनट

----------------------

ट्रेन संख्या              लेट

-------------------

12310 राजधानी ए.   130 मिनट

12394 संपूर्णक्रांति    180 मिनट

12295 संघमित्रा        40 मिनट

12392 श्रमजीवी        70 मिनट

12368 विक्रमशिला    400 मिनट

13050 अमृतसर ए.   120 मिनट

13288 साउथबिहार   110 मिनट

12424 गुवाहाटी राजधानी 100 मि.

12505 नॉर्थईस्ट       180 मिनट

20802 मगध एक्स.    360 मिनट

14056 ब्रह्म्पुत्र ए.    240 मिनट

मेंटेनेंस कार्य को लेकर रद्द रहेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें

मुगलसराय मंडल के गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर तीन से आठ तक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण जाखिम स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी सवारी गाड़ियों का परिचालन रद्द किया गया है। एक टेन को नियंत्रित कर चलाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। तीन से आठ जनवरी तक गाड़ी संख्या 53363/53364 गया-डेहरी ऑन सोन-गया सवारी गाड़ी व चार से आठ जनवरी तक गाड़ी संख्या 63289/63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया सवारी गाड़ी को रद्द कर दिया गया है। तीन, सात व आठ जनवरी को गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. और अनुग्रह नारायण रोड के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.