एक दूसरे का हाथ पकड़ कुएं में कूद गए देवर-भाभी, मौत के बाद खुली पोल
शादी के बाद ससुराल आई भाभी को नाबालिग देवर से प्यार हो गया। दोनों के प्यार की कहानी जब चरम पर पहुंच गई तो परिवार वालों ने इसपर पहरा बैठा दिया। इसके बाद दोनों ने जान दे दी।
पटना [जेएनएन]। दो साल पहले बिंदु की शादी चंदन के भाई उमेश दास से हुई थी ससुराल आने के बाद बिंदु और नाबालिग चचेरे देवर चंदन में हंसी मजाक से शुरू हुआ रिश्ता साथ जीने-मरने का हो गया और जब पिछले छह महीने से चल रहे इस प्यार की कहानी पति के कानों में गई तो उसने इसका विरोध किया। उसके साथ ही परिवार वालों ने भी जब देवर-भाभी के प्यार पर पहरा लगाना शुरू किया तो दोनों ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
घटना जमुई जिले के खैरा थानाक्षेत्र के सोखो गांव की है जहां एक नाबालिग देवर और चचेरी भाभी का शव कुएं से बरामद किया गया है। परिजनों के मुताबिक नाबालिग लड़का अक्सर चचेरी भाभी से हंसी मजाक करता था और दोनों के बीच अवैध रिश्ते थे जब लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध किया, दोनों चुपके से घर से निकले और कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि देवर और भाभी के बीच छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब घर में दोनों के प्यार का विरोध होने लगा तो दोनों ने एक साथ सुसाइड करने का फैसला किया और शुक्रवार को अचानक दोनों शाम से ही अपने घर से गायब हो गए। ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
शनिवार को गांव के कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे तो उन्होंने देखा कि कुएं के मुंडेर पर दो जोड़ी चप्पल पड़ी है। उन्होंने गांव में जाकर यह बात बताई। लोग दौड़े आए और लोगों ने कुएं में देखा तो एक महिला और पुरूष का शव तैरता हुआ मिला।
लोगों ने तुरत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से जब शव को निकलवाया। शव की पहचान सोखो गांव निवासी चंदन कुमार दास एवं उसकी चचेरी भाभी बिंदु देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दो वर्ष पहले मृतक महिला की शादी चंदन के चचेरे भाई उमेश दास के साथ हुई थी। चंदन कुमार नाबालिग है।