THE World University Rankings 2027 में IIT पटना का दबदबा, गांधीनगर और रोपड़ को छोड़ा पीछे
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT पटना ने 701-800 के ग्लोबल रैंक बैंड में अपनी जगह बरकरार ...और पढ़ें
-1790791759323_m.webp)
IIT पटना। फाइल फोटो
HighLights
IIT पटना को 701-800 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान मिला।
संस्थान ने IIT गांधीनगर और रोपड़ को ओवरऑल स्कोर में पछाड़ा।
शोध गुणवत्ता में 75.1 स्कोर के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, पटना। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT पटना ने अपनी वैश्विक पहचान को बरकरार रखा है। संस्थान को 701 से 800 के ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान मिला है।
रैंकिंग में IIT पटना का ओवरआल स्कोर 42.8 रहा। खास बात यह है कि ओवरआल स्कोर के मामले में IIT पटना ने IIT गांधीनगर और IIT रोपड़ को पीछे छोड़ा है। दोनों संस्थानों का ओवरआल स्कोर 40.2 रहा। रैंकिंग में IIT पटना को अलग-अलग इंडिकेटर्स में भी बेहतर प्रदर्शन के अंक मिले हैं।
संस्थान का सबसे मजबूत पक्ष रिसर्च क्वालिटी रहा, जिसमें 75.1 का स्कोर मिला है। वहीं, टीचिंग में 41.7 और रिसर्च एनवायरमेंट में 27.3 अंक प्राप्त हुए हैं।
ओवरआल स्कोर के मामले में IIT इंदौर ने IIT पटना से अधिक अंक हासिल किया है। IIT इंदौर का ओवरआल स्कोर 50.6 रहा। इसके बावजूद IIT पटना ने 701-800 के ग्लोबल रैंक बैंड में अपनी जगह बनाए रखी है।
लगातार बरकरार है 701-800 ग्लोबल रैंक बैंड
टीएचई रैंकिंग में स्थान मिलने पर IIT पटना ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संस्थान के अनुसार इस उपलब्धि की खास बात रैंकिंग में उसकी स्थिरता है। IIT पटना पिछले कुछ वर्षों से लगातार 701-800 के ग्लोबल रैंक बैंड में बना हुआ है।
संस्थान ने इसे शोध की गुणवत्ता और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रयास का परिणाम बताया है। IIT पटना के अनुसार वैश्विक रैंकिंग के साथ एशिया स्तर पर भी संस्थान की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में निरंतर मान्यता को संस्थान ने इसका प्रमाण बताया है। संस्थान ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया है। IIT पटना ने रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे संस्थान समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
