Move to Jagran APP

Begusarai: पत्‍नी बोली, मेरे मायके से जो कर्ज लिया वह अब लौटा दीजिए, सुनकर पति ने किया ऐसा

मायके से कर्ज लिया पैसा लौटाने को कहने पर एक युवक ने अपनी पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। घर से कुछ दूर बुलाकर उसने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 01:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 01:57 PM (IST)
Begusarai: पत्‍नी बोली, मेरे मायके से जो कर्ज लिया वह अब लौटा दीजिए, सुनकर पति ने किया ऐसा
बेगूसराय में पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या। प्रतीकात्‍मक फोटो

मटिहानी (बेगूसराय), संवाद सूत्र। मायके से लिया पैसा वापस करने पर एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी की गोली मार कर हत्‍या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात मटिहानी थाना अंतर्गत रामदीरी नकटी टोला की है। शंकर सिंह ने अपनी  32 वर्षीय पत्‍नी संगीता देवी की हत्‍‍‍‍या कर दी है। हत्‍या का आरोप मृतका संगीता देवी की मां अमरौर निवासी छाया देवी ने अपने दामाद शंकर सिंह पर लगाया है। उसपर हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

loksabha election banner

शंकर सिंह ने ससुराल से कर्ज के रूप में लिए थे एक लाख रुपये

संगीता के भाई रमेश कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी बहन संगीता देवी ने अपने पति शंंकर सिंह के कहने पर मायके से एक लाख रुपये लिए थे। कहा था कि कुछ दिन बाद लौटा देंगे। इधर कुछ दिनों बाद मायके में पैसे की जरूरत पड़ गई। दरअसल आंधी-तूफान में घर उजड़ गया था। उसकी मरम्‍मत करनी थी। संगीता से कहा कि वह अपने पति से कहे कि वे रुपये लौटाएं। घर बनाने के लिए संगीता की मां छाया देवी अपनी बेटी से तगादा करने लगी। इसपर संगीता ने अपने पति को कहा कि वे पैसे लौटा दें। वह अक्‍सर पैसे लौटाने को कहने लगी। इस बात को लेकर  दो-चार दिन से घर में विवाद चल रहा था। 

घर से दूर बुलाकर मार दी गोली 

पत्‍नी के बार-बार टेकने पर शंकर सिंह आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने खौफनाक घटना की साजिश रच दी। संगीता देवी को घर से दूर बैंक के समीप बुलाकर गोली मार दी। घटनास्‍थल पर ही संगीता की मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। हत्या की सूचना ग्रामीणों ने मटिहानी थाने को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.