सनकी पति की सनक, पत्नी और बच्चे का रेत दिया गला
एक शख्स ने घरेलू विवाद में पत्नी और बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की। घटना में पत्नी की मौत हो गई।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 05:08 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना में एक शख्स ने घरेलू विवाद में पत्नी और बच्चे का गला रेत दिया। इसके बाद आत्महत्या की कोशिश की। घटना में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और उसके बच्चे का इलाज चल रहा है। मामला राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाने के शिवनगर का है।
जानकारी के अनुसार, पति एक निजी नर्सिंग होम में काम करता है। उसकी पत्नी भी पहले एक निजी नर्सिंग होम में काम करती थी। बाद में घरेलू विवाद के कारण उसने काम करना छोड़ दिया।
पड़ोसियों की मानें तो, आये दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। कुछ बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की देर रात उसने अपनी पत्नी और बच्चे पर चाकू से वार किया। पत्नी की मौत हो गई। बच्चे का इलाज चल रहा है। रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें